Skip to main content

5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Xiaomi लाएगा सस्ता 5G फोन Redmi A4, जानें खूबियां

Xiaomi ने भारत में अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Redmi A4 5G पेश किया है। इस फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह दूसरा स्मार्टफोन होगा। शाओमी ने फिलहाल इस फोन की कीमत नहीं बताई है। लेकिन कन्फर्म किया है कि इसे 10 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया जाएगा।

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद कैसा है Malaika Arora का हाल? एक्ट्रेस ने कहा - 'मुझे कोई पछतावा नहीं

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता ने सितंबर के महीने में सुसाइड कर लिया था। वहीं मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। बीते दिनों एक्ट्रेस का अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया था। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की और कहा कि उन्हें इसका पछतावा नहीं है।

छोटी देवकली मन्दिर: यहां विराजमान हैं माता सीता की कुलदेवी, दर्शन मात्र से बनते हैं बिगड़े काम

अयोध्या में माता सीता की कुलदेवी का दिव्य मंदिर विराजमान है। ऐसा कहा जाता है कि माता की आराधना और दर्शन मात्र से सभी दुखों का अंत होता है। वहीं अयोध्या के साथ-साथ वहां के आसपास के क्षेत्र के लोगों का देवी पर अटूट विश्वास है जिनका दर्शन करने वे अक्सर आते हैं तो आइए मां से जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जानते हैं।

खत्म हुआ आदमखोर तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने गोली मार कर किया ढेर; 8 लोगों का किया था शिकार

राजस्थान के उदयपुर में आदमखोर बन चुके एक तेंदुए को वन विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा गोली मार कर ढेर कर दिया गया है। बता दें कि ये तेंदुआ अब तक कुल 8 लोगों का शिकार कर चुका था। वन विभाग ने इस तेंदुए को पकड़ने के लिए कई तरह की तरीके अपनाए जिसके बाद ये तेंदुआ पकड़ में आ सका।

जयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में वन विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को मैन-ईटर "संदिग्ध" तेंदुए की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।

विधायक अब्बास अंसारी को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विधायक अब्बास अंसारी को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने अब्बास अंसारी की जमानत को मंजूरी दे दी है। अब्बास अंसारी उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के बेटे हैं। हालांकि मुख्तार अंसारी जेल में मौत हो चुकी है। न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने अंसारी को यह राहत दी है।

उज्जैन न्यूज़: एकनाथ शिंदे के बेटे पर महाकाल मंदिर में नियम तोड़ने का आरोप, गर्भगृह में की पूजा अर्चना

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में वीआईपी के नाम पर नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। मंदिर में एक बार फिर नियमों को तोड़ने का मामला सामने आया है। इस बार आरोप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर लगे हैं। उधर मंदिर प्रशासक ने जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पुजारियों को छोड़कर मंदिर के गर्भगृह में कोई और नहीं जा सकता है।

करवा चौथ 2024 date: 20 अक्‍टूबर को महिलाएं रखेंगी करवा चौथ, 7.40 बजे होगा चंद्र दर्शन

करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। इस साल यह व्रत 20 अक्टूबर रविवार को है। चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 40 मिनट है। रविवार की भोर में ही जल ग्रहण कर सौभाग्यवती स्त्रियां व्रत का संधान करेंगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

पति की दीर्घायु एवं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सौभाग्यवती स्त्रियां कार्तिक कृष्ण चतुर्थी रविवार 20 अक्टूबर को करक चतुर्थी यानी करवा चौथ का व्रत करेंगी। उस दिन मां गौरी संग भालचंद्र गणेशजी की अर्चना कर चंद्रोदय के समय चंद्रदर्शन कर निर्जला व्रत संपन्न करेंगी।