Skip to main content

गोरखपुर: भगवान राम ने की प्रेम और न्याय पर आधारित रामराज्य की स्थापना

गोरखपुर संवाददाता

गोरखपुर: चंपा देवी पार्क में 27 जनवरी से चल रही राम कथा की पूर्णाहुति बुधवार को हो गई। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास राजन महाराज ने सुंदरकांड व भगवान राम के राज्याभिषेक प्रसंग का वर्णन किया। उन्हाेंने कहा कि भगवान राम ने प्रेम, न्याय और जन-कल्याण पर आधारित राज्य की स्थापना की और उसे एक आदर्श राज्य बनाया। इसीलिए आज भी आदर्श राज्य के लिए राम राज्य की बात हम करते हैं।

लखनऊ: प्रैक्टिकल फाइल जमा न करने पर मां ने डांटा, बेटे ने कमरे में जाकर लगा ली फांसी

लखनऊ समाचार 

10वीं के छात्र के स्कूल से मैसेज आने पर मां ने बच्चे को फाइल न जमा करने के लिए डांटा तो आहत हुए बेटे ने कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों का कहना है कि बच्चा पढ़ने में कमजोर था।

पढ़ाई में कमजोर 10वीं के छात्र ने फंदा लगा लिया। छात्र स्कूल में प्रैक्टिकल की फाइल नहीं जमा कर सका था। स्कूल प्रबंधन ने छात्र की मां को इस संबंध में मेसेज भेजकर जानकारी दी। मां ने बेटे की इस हरकत पर उसे डांट दिया। इससे आहत किशोर ने जान दे दी।

ट्रंप के दावे से अलग भारत का स्टैंड, रूस से तेल पर जारी रहेगा मोदी सरकार का संतुलन

 

ऊर्जा सुरक्षा पहले: रूस से तेल पर भारत ने नहीं मानी ट्रंप की बात

न अमेरिका का दबाव, न रूस से दूरी: तेल नीति पर भारत का साफ संदेश

रूस से तेल पर भारत का यूटर्न नहीं, बस रणनीतिक संतुलन – सरकार का संकेत

ट्रंप के दावे पर भारत की मुहर नहीं, रूस से तेल आयात जारी

नई दिल्ली समाचार 

रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, दो मजदूर गंभीर घायल

रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, दो मजदूर गंभीर घायल

बरेली फतेहगंज पश्चिमी समाचार

फतेहगंज पश्चिमी: हाईवे पर राधा-कृष्ण मंदिर कट के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

किसान सत्याग्रह का 19वें दिन – कमिश्नर को ज्ञापन देने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, कांग्रेस ने जताया खेद

बरेली समाचार

बरेली में किसानों का सत्याग्रह आंदोलन आज 19वें दिन भी डॉ. हरीश गंगवार के नेतृत्व में जारी रहा। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 18 दिनों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज आंदोलनकारी किसान एडिशनल कमिश्नर श्रीमती प्रीति जायसवाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराने एवं ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। किसानों का कहना है कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाना चाहते थे।