चारधाम यात्रा 2024: दशहरे पर घोषित हुई बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, अब दर्शन के लिए बस एक माह
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित हो गई है। आज विजय दशमी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात समारोहपूर्वक तय की गयी। इस बार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 7 मिनट पर विधि-विधान के साथ कपाट बंद किए जाएंगे। अब तक 11 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच चुके हैं।
गोपेश्वर। दशहरे के मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। आगामी 17 नवंबर को रात नाै बजकर सात मिनट पर विधिविधान के कपाट साथ बंद होंगे।
दशहरा 2024: दशहरा के दिन पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, जीवन के सभी संकट होंगे दूर
हर वर्ष आश्विन महीने में दशहरा मनाया जाता है। यह पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में दशहरा मनाया जाएगा। रवि योग में भगवान श्रीराम की पूजा करने से साधक को आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा करियर और कारोबार में भी सफलता मिलती है।
गोरखपुर में विजयरथ पर सवार होंगे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी, भव्य शोभायात्रा की करेंगे अगुवाई
विजयादशमी के पावन पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ विजयरथ पर सवार होकर शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे। शोभायात्रा का समापन मानसरोवर रामलीला मैदान में होगा जहां योगी प्रभु श्रीराम का पूजन व राज्याभिषेक करेंगे। इस शोभायात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी इसका स्वागत करते हैं।
दशहरा 2024: दशहरा के दिन से 3 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर
अंक ज्योतिष और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो 12 अक्टूबर का दिन कई मूलांक के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा इन मूलांक के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही कारोबार में भी लाभ होगा। देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है।
चारधाम यात्रा 2024: गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए कब होंगे बंद? हो गई घोषणा
चारधाम यात्रा 2024 चारधाम यात्रा 2024 की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 2 नवंबर को बंद हो जाएंगे। वहीं गुजरात के स्वामी नारायण गुरुकुल राजकोट से संत स्वामी के नेतृत्व में 60 साधु संतों का समूह उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा पर हैं। जानिएकब तक किए जा सकेंगे गंगोत्री धाम के दर्शन।
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए दो नवंबर को 12:14 पर अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए जाएंगे। उस दिन डोली गंगोत्री से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए भगवती मंदिर मार्कंडेय के पास निवास करेगी।
महानवमी: सीएम योगी ने कन्याओं का पांव पखार कर की मातृ शक्ति की आराधना, बोले-महिला सशक्त तो समाज सुरक्षित
गोरखपुर में नवरात्र की नवमी तिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा की और फिर नौ कन्याओं और बटुक भैरव के पैर धोए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण होगा तो समाज स्वयं ही सशक्त और समर्थ्यवान होगा। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि समाज में ऐसा माहौल बनाएं जिससे कि आधी आबादी और उसके साथ समाज सुरक्षित हो जाए।
नवरात्रि 2024: मां महागौरी की पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
ज्योतिषीय गणना के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में जगत जननी आदिशक्ति मां पार्वती की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में व्याप्त सभी दुख और संताप दूर हो जाते हैं।
'केवल हिंदुओं का नहीं, सभी का त्योहार', दुर्गा पूजा पर बांग्लादेश का यू-टर्न; यूनुस सरकार ने किए कई बड़े एलान
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदु समुदायों के खिलाफ हुई हिंसक घटनाओं के बाद वहां पर दुर्गा पूजा के आयोजन पर भी खतरा मंडरा रहा था। कई कट्टरपंथी समूहों ने पूजा के आयोजन पर बाधा डालने का प्रयास किया। यहां तक कि वहां की अंतरिम सरकार के कुछ फैसले ही इसके खिलाफ थे। हालांकि अब बांग्लादेश ने अपना रुख बदला और अब कई बड़े फैसले किए।
काली पूजा 2024: अक्टूबर महीने में कब है काली पूजा? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दिवाली मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही पूजा होने तक व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है। इस दिन मां काली की भी पूजा की जाती है।
उत्तर प्रदेश में पहली बार नवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम योगी ने की घोषणा
उत्तर प्रदेश में नवमी के अवसर पर गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की। इसके अलावा राज्य के धार्मिक स्थलों को जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 86 में से 74 मार्गों को सही किया जा चुका है। अंतिम दिन 111 किलोमीटर सड़क सही करने का लक्ष्य है।