Skip to main content

दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली में निषेधाज्ञा जारी की, बढ़ाई सुरक्षा; महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली में निषेधाज्ञा जारी की, बढ़ाई सुरक्षा; महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के कथित दुष्कर्म और हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया। देश के कई हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मध्य क्षेत्रों में निषेधाज्ञा जारी कर दी है।

Smart Meter के खिलाफ बिहार के एक और जिले में उठी आवाज, सड़क पर उतरीं महिलाएं; बिजली बिल को लेकर सरकार से कर दी अलग मांग

Smart Meter के खिलाफ बिहार के एक और जिले में उठी आवाज, सड़क पर उतरीं महिलाएं; बिजली बिल को लेकर सरकार से कर दी अलग मांग

बिहार के एक और जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन शरू हो गया है। बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ राजगीर में महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने नीतीश सरकार से बिजली बिल को लेकर एक खास डिमांड कर दी। उन्होंने कहा कि पहले बिजली बिल कम आता था लेकिन अब उसके रेट आसमान छू रहे हैं। ऐसे में सरकार को कोई उपाय करना चाहिए।

Patna News: डायल-112 की गाड़ी पर काटा केक, मूकदर्शक बनी रही पुलिस; एएसआई निलंबित

Patna News: डायल-112 की गाड़ी पर काटा केक, मूकदर्शक बनी रही पुलिस; एएसआई निलंबित

पटना में डायल-112 की गाड़ी पर कुछ युवक जन्मदिन का केक काट रहे थे। यह घटना एक सप्ताह पुरानी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एसपी सिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में पाया गया कि यह वीडियो एके पुरी में कार्यरत डायल-112 की गाड़ी की है। इस घटना में एएसआई संजय कुमार की लापरवाही सामने आई और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Delhi Metro ने रचा नया इतिहास, मेट्रो में सर्वाधिक यात्रा का टूटा पुराना रिकॉर्ड; DMRC ने दी जानकारी

Delhi Metro ने रचा नया इतिहास, मेट्रो में सर्वाधिक यात्रा का टूटा पुराना रिकॉर्ड; DMRC ने दी जानकारी

 स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में हर साल लाल किले पर विशेष आयोजन होता है। जिसके मद्देनजर राजधानी को जोड़ने वाली सड़कों का रूट डायवर्ट किया जाता है। इस दौरान कुछ सड़कें बंद होती हैं। इसी कारण से15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की भारी भीड़ बढ़ जाती है। DMRC ने कहा- मेट्रो ने अपने सर्वाधिक यात्रा का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Desh Bhakti Bhojpuri Film: 5 देशभक्ति भोजपुरी फिल्म जिन्होंने मचा दिया था धमाल,एक्शन देखते ही लोग हो गए हैरान

Desh Bhakti Bhojpuri Film: 5 देशभक्ति भोजपुरी फिल्म जिन्होंने मचा दिया था धमाल,एक्शन देखते ही लोग हो गए हैरान

Desh Bhakti Bhojpuri Film स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी देशभक्ति फिल्मों को भी पसंद किया जा रहा है। भोजपुरी की 5 ऐसी सुपरहिट देशभक्ति फिल्म हैं जिन्हें देखने के बाद आप पूरी तरह से भावुक हो जाएंगे। इस फिल्म ने थिएटर में धमाल मचाकर रख दिया। बिहार और यूपी ही नहीं अन्य राज्यों में भी इन फिल्मों ने जबरदस्त तरीके से कमाई की।

Independence Day 2024: जम्मू-कश्मीर में जमीन से आसमान तक अभेद्य सुरक्षा, ड्रोन हमला भी असंभव; पाक सीमा पर पैनी नजर

Independence Day 2024: जम्मू-कश्मीर में जमीन से आसमान तक अभेद्य सुरक्षा, ड्रोन हमला भी असंभव; पाक सीमा पर पैनी नजर

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया हुआ है। बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच जम्मू-कश्मीर में हर जगह पुलिस और सेना के जवान तैनात हैं और हर आशंकित खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है संदिग्धों पर भी नजर है।

BPSC TRE 3.0 OMR Sheet: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 की OMR शीट अपलोड, 27 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

BPSC TRE 3.0 OMR Sheet: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 की OMR शीट अपलोड, 27 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

BPSC TRE 3.0 OMR Sheet बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 में शामिल अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट संबंधित अभ्यर्थी के डैशबोर्ड पर अपलोड कर दी है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 से 22 अगस्त तक ओएमआर शीट उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी अपने डैशबोर्ड में लॉगइन कर ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकेंगे। ओएमआर शीट में किसी तरह की त्रुटि होने पर 27 अगस्त तक बोर्ड को ईमेल कर सकते हैं।

Independence Day 2024: अटारी- वाघा बॉर्डर पर BSF के डीआईजी ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी बधाई

Independence Day 2024: अटारी- वाघा बॉर्डर पर BSF के डीआईजी ने फहराया तिरंगा, देशवासियों को दी बधाई

हमारा देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day 2024) मना रहा है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अटारी- वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के डीआईजी एसएस चंदेल (BSF DIG SS Chandel) ने झंडारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को बधाई दी। डीआईजी एसएस चंदेल ने कहा कि बीएसएफ सीमा पर हर एक गतिविधि से निपटने के लिए तैयार है।

Raksha Bandhan Free Bus: प्रयागराज से 148 अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी बसें, बहनें करेंगी फ्री यात्रा

Raksha Bandhan Free Bus: प्रयागराज से 148 अतिरिक्त ट्रिप लगाएंगी बसें, बहनें करेंगी फ्री यात्रा

UP Free Bus Service उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की सभी बहनों को तोहफा दिया है। 19 व 20 अगस्त को सभी महिलाएं मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर शासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ ही अधिक कार्य करने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Free Bus Service: रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी बहनें, ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टियों पर रोक

Free Bus Service: रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी बहनें, ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टियों पर रोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की सभी बहनों को तोहफा दिया है। 19 व 20 अगस्त को सभी महिलाएं मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर शासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों और सेवा प्रबंधकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इस दौरान ड्राइवर व कंडक्टरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।