Skip to main content

यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मुदित प्रताप सिंह फतेहगंज पश्चिमी बरेली

बरेली _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने सरस्वती माता के के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उसके बाद विद्यालय के बच्चों एवं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। एवं छात्र-छात्राओं की प्रतिभा एंव प्रस्तुति देख कर पंडाल तालियों की गढगढाहाट से गूंज उठा।

उ०प्र०: लखीमपुर खीरी की शिक्षिका गुलशरण बनीं ‘मिसेज यूपी 2026', लखनऊ में मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

उ०प्र०: लखीमपुर खीरी की शिक्षिका गुलशरण बनीं ‘मिसेज यूपी 2026', लखनऊ में मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

जिले की शिक्षिका गुलशरण मिश्रा ने लखनऊ में आयोजित मिसेज यूपी 2026 प्रतियोगिता का खिताब जीता। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी है। 

जिले की प्रतिभाशाली शिक्षिका गुलशरण मिश्रा ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मिसेज यूपी 2026 प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

जौनपुर: 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के अंतर्गत पुलिस लाइन में भव्य समारोह का आयोजन; महिला पुलिसकर्मी, एनजीओ कार्यकर्ता और बच्चे हुए सम्मानित

जौनपुर: 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के अंतर्गत पुलिस लाइन में भव्य समारोह का आयोजन; महिला पुलिसकर्मी, एनजीओ कार्यकर्ता और बच्चे हुए सम्मानित

RGANews Jaunpur

उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं को सुरक्षित, सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से आज जनपद जौनपुर में 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का नेतृत्व महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा किया गया।

मीडिया हाउस पहुँचे डीआईजी अजय सहानी, मेयर उमेश गौतम हुआ भव्य स्वागत

मीडिया हाउस पहुँचे डीआईजी अजय सहानी, मेयर उमेश गौतम हुआ भव्य स्वागत

वरिष्ठ पत्रकारों ने गुलदस्ता भेंट कर किया अभिनंदन, शहर के विकास और मीडिया की भूमिका पर हुई चर्चा

बरेली भारत समाचार मीडिया हाउस में उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब डीआईजी अजय सहानी, मेयर उमेश गौतम और सीओ आशुतोष शिवम का आगमन हुआ। इस दौरान मीडिया संस्थान के वरिष्ठ पत्रकारों और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मोके पर वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, शिव शर्मा, संजय शर्मा, कृष्णा चौधरी और नीरज आनंद ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

बरेली: पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को गरिमामय विदाई, SSP ने दी शुभकामनाएं

बरेली समाचार 

बरेली: जनपद बरेली की पुलिस लाइन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के उन अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिन्होंने अपने दीर्घ, समर्पित और अनुकरणीय सेवाकाल के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति अथवा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से अवकाश प्राप्त किया। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

बरेली:राज्य महिला आयोग का बरेली में सम्मान समारोह,514 महिला शक्ति सम्मानित

बरेली समाचार 

बरेली राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्मार्ट सिटी पं. राधेश्याम कथावाचक सभागार में महिला सशक्तिकरण संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक, राजनीतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 अधिकारी सहित कुल 514 महिलाओं को सम्मानित किया गया।