अपराधियों की सजा परिवार को नहीं मिलनी चाहिए', बुलडोजर एक्शन पर SC की टिप्पणी के बाद मायावती का बयान
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि बुलडोजर का इस्तेमाल अब सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय के मुताबिक ही होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि उचित तो यही होगा कि बुलडोजर का इस्तेमाल करने की जरूरत ही ना पड़े क्योंकि आपराधिक तत्वों को सख्त कानूनों के तहत् भी निपटा जा सकता है। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर जस्टिस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
बहराइच में भेड़ियों को पकड़ने के लिए अयोध्या से भेजे गये SDO केएन सुधीर, नये सिरे से बन रही रणनीति
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार देर रात करीब 12 बजे भेड़िये ने एक और बच्ची को अपना शिकार बनाया। आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए अयोध्या वन प्रभाग से उप प्रभागीय वनाधिकारी केएन सुधीर को भेजा गया है। इससे पहले उन्होंने तेंदुए को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी।
Baghpat News: आठवीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, मतांतरण का दबाव; हिन्दू संगठनों ने पुलिस पर लगाए आरोप
साढ़े पंद्रह वर्ष की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। आरोपितों ने घर से बेटी को दोबारा उठाकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर आरोपित हाथापाई पर उतारू हुए। बेटी को घर पर कई बार नमाज पढ़ते हुए पत्नी (छात्रा की मां) ने देखा था जिसको डांट फटकार लगाई गई थी।
यूपी के रायबरेली में सर्राफा व्यवसायी को गोली मार 10 लाख के आभूषणों की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
यूपी के रायबरेली में सर्राफा व्यवसायी को गोली मार 10 लाख के आभूषणों की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
यूपी के रायबरेली में सोमवार की सुबह-सुबह बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर लगभग 10 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
Bulandshahr News: पुजारी से पति का हुआ विवाद तो महिला ने मंदिर में हाथ की नस काटी, एसी को लेकर था झगड़ा
Bulandshahr News: पुजारी से पति का हुआ विवाद तो महिला ने मंदिर में हाथ की नस काटी, एसी को लेकर था झगड़ा
अनाज मंडी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में पुजारी ने कमरे में एसी लगाया तो कमेटी के कुछ सदस्यों से विवाद हो गया। विवाद होने पर पुजारी की बेटी ने पुलिस को तहरीर दे दी। इसी से आहत होकर कमेटी के एक सदस्य की पत्नी ने रविवार दोपहर को मंदिर में ब्लेड से हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
स्लीपर बसें जानलेवा! डिजाइन में छेड़छाड़ कर 47 की जगह लगा रहे 65 सीट, पलटने का रहता है खतरा
स्लीपर बसें जानलेवा! डिजाइन में छेड़छाड़ कर 47 की जगह लगा रहे 65 सीट, पलटने का रहता है खतरा
नोएडा की निजी बसें यात्रियों की जान जोखिम में डाल रही हैं। परिवहन विभाग की जांच में सामने आया है कि बस संचालक अतिरिक्त लाभ कमाने के चक्कर में बसों की मूल डिजाइन में छेड़छाड़ कर रहे हैं। बीते दो माह में 167 स्लीपर बसों में यह गड़बड़ी पाई गई है। इनमें नागालैंड दमन दीव अरुणाचल प्रदेश और बिहार की बसें शामिल हैं।
यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारियों को किया निलंबित
यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारियों को किया निलंबित
यूपी सरकार ने नोएडा ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। तबादला आदेश जारी होने के बाद भी नए तैनाती स्थल पर उपस्थित न होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। साथ ही वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) नोएडा के पद पर तैनात विजय कुमार रावल समेत तीन अन्य अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
घर से निकालने की गलती मत करना बेटा..नहीं तो तेंदुआ आ जाएगा, रामपुर में तेंदुए की दहशत में लोग; बच्चों ने छोड़ा स्कूल
Rampur News तेंदुआ के डर से बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। शाम के समय लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। कुछ गांवों में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर सामूहिक रूप से रात में जाग रहे हैं उनको इस बात का भय है कि वन्यजीव पालतू पशुओं का कहीं शिकार न कर ले। तेंदुआ अभी तक चार पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है।
बसपा में कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज, क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने दिए एक्शन के संकेत
बसपा में कई पदाधिकारियों पर गिर सकती है गाज, क्रीमीलेयर को लेकर मायावती ने दिए एक्शन के संकेत
सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी आरक्षण के वर्गीकरण और क्रीमी लेयर के आदेश के विरोध में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि एससी/एसटी के वर्गीकरण और क्रीमी लेयर के पक्षधर लोगों की बसपा में कोई जगह नहीं है। मायावती ने आरक्षण को लेकर अपनी नीति को और स्पष्ट करते हुए कांग्रेस व अन्य दलों को एक बार फिर घेरा।
BAMS की छात्रा को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, लड़की ने एक घर में घुसकर बचाई इज्जत
BAMS की छात्रा को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, लड़की ने एक घर में घुसकर बचाई इज्जत
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में एक बीएएमएस की छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी की गई। कार सवार मनचले ने छात्रा को अश्लील इशारे करते हुए कार में बैठने के लिए कहा। डर की वजह से छात्रा एक घर में घुस गई लेकिन आरोपित उसे घूरता रहा। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना से डरी पीड़िता कॉलेज नहीं जाना चाहती है।
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में कार सवार मनचले ने बीएएमएस छात्रा से सरेराह छेड़खानी की। छात्रा को कार में बैठने का इशारा किया।