Skip to main content

योगी सरकार नीलाम करेगी परवेज मुशर्रफ के परिवार की संपत्ति, बागपत के कोताना में है करोड़ों की जायदाद

योगी सरकार नीलाम करेगी परवेज मुशर्रफ के परिवार की संपत्ति, बागपत के कोताना में है करोड़ों की जायदाद 

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का ननिहाल और ददिहाल उत्तर प्रदेश के बागपत के कोताना में है। पूर्व राष्ट्रपति के स्वजन की भूमि यहां शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज है। पांच सितंबर से कोताना की शत्रु संपत्ति की नीलामी शुरू होगी। परवेज मुशर्रफ का जन्म दिल्ली में हुआ था। हालांकि वे कभी कोताना में नहीं आए।

Bijnor News: पत्नी और उसके प्रेमी ने एक लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, चार बच्चों की मां है दिलशाना

Bijnor News: पत्नी और उसके प्रेमी ने एक लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, चार बच्चों की मां है दिलशाना

पति अक्सर पत्नी को पीटता था ये बात जब प्रेमी को बताई तो उसने हत्या की योजना बना डाली। बिजनौर पुलिस ने खेत में मिली हरिद्वार के ड्राइवर लाश का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सुपारी के लिए हत्यारोपितों को एडवांस रकम भी दी गई थी। मृतक को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी थी। 

Farrukhabad News: प्रेमियों को पुलिस ने भेजा जेल, फंदे पर लटकी दो लड़कियों के कपड़ों में मिली थी सिम

Farrukhabad News: प्रेमियों को पुलिस ने भेजा जेल, फंदे पर लटकी दो लड़कियों के कपड़ों में मिली थी सिम

Farrukhabad Two Girl Death Case Update News फर्रुखाबाद में फंदे पर लटके मिले दो लड़कियों के शव के मामले में नया मोड उस समय आया था जब पुलिस को लड़कियों के कपड़ों से सिम मिले। पुलिस ने प्रेमियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उन्हें जेल भेज दिया। फंदे पर लटकी मिली लड़कियों के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

UP Police Bharti: सिपाही भर्ती में चौथे दिन भी लगभग एक तिहाई अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, पकड़े गए 94 संदिग्ध

UP Police Bharti: सिपाही भर्ती में चौथे दिन भी लगभग एक तिहाई अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, पकड़े गए 94 संदिग्ध

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन भी लगभग एक तिहाई अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दोनों पालियों में कुल 94 संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़े गए। सहारनपुर फतेहपुर एटा जौनपुर मेरठ और कानपुर सहित अन्य जिलों में चार साल्वर समेत 24 अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहले हुई परीक्षा पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। अब दोबारा परीक्षा कराई जा रही है।

देशभर में दो हजार से ज्यादा लोगों को ठगा, नोएडा में कॉल सेंटर का पर्दाफाश; मैनेजर समेत पांच गिरफ्तार

देशभर में दो हजार से ज्यादा लोगों को ठगा, नोएडा में कॉल सेंटर का पर्दाफाश; मैनेजर समेत पांच गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने एआई बेस्ड फर्जी ट्रेडिंग साफ्टवेयर बेचने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। सेक्टर 63 में संचालित दो कंपनियों के मैनेजर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कंपनियों के चार डायरेक्टर समेत छह लोग फरार हैं। ठगों ने एक साल में 2000 से ज्यादा लोगों से 2.25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है।

माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ चलने वाला बमबाज गिरफ्तार, पुलिस को मिली अहम जानकारी

माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ चलने वाला बमबाज गिरफ्तार, पुलिस को मिली अहम जानकारी

प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ चलने वाले बमबाज मो. शमशाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार बम बरामद किए गए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शमशाद पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन शमशाद से उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। 

स्पेशल-26' अंदाज में रेड डालने पहुंचे फर्जी अधिकारी, पुलिस की वर्दी पहने शख्स से हुई एक गलती और बिगड़ गया सारा खेल

स्पेशल-26' अंदाज में रेड डालने पहुंचे फर्जी अधिकारी, पुलिस की वर्दी पहने शख्स से हुई एक गलती और बिगड़ गया सारा खेल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अक्षय कुमार और अनुपम खेर की फिल्म स्पेशल 26 जैसा तरीका अपनाया गया। कुछ फर्जी लोग ईडी अधिकारी बनकर सर्राफा कारोबारी को लूटने के इरादे से आए थे। यह घटना शुक्रवार यानी आज सुबह की है। हालांकि व्यापारी की सतर्कता ने बड़ी लूट से उसे बचा लिया। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुलतानपुर के 19 केंद्र पर हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा, कड़ी तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को मि‍ली एंट्री

सुलतानपुर के 19 केंद्र पर हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा, कड़ी तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को मि‍ली एंट्री

पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा 19 केंद्र पर शुक्रवार को दाे पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। प्रत्येक पाली में 9144 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों को कड़ी तलाशी के बाद ही केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी गई। 

यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत, अखिलेश के गढ़ में बसपा बना रही जीत की रणनीति

यूपी विधानसभा उपचुनाव को लेकर गरमाई सियासत, अखिलेश के गढ़ में बसपा बना रही जीत की रणनीति

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। बसपा लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने कैडर वोट बैंक को मनाने और रिझाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही पार्टी करहल के कार्यकर्ताओं से राय लेने की भी तैयारी कर रही है। 

दरिंदे की क्रूरता: बाल पकड़कर घसीटा और फिर किया दुष्कर्म, आगजनी के बाद तनाव; फोर्स तैनात

दरिंदे की क्रूरता: बाल पकड़कर घसीटा और फिर किया दुष्कर्म, आगजनी के बाद तनाव; फोर्स तैनात

गाजियाबाद के साहिबाबाद में हुई दुष्कर्म की वारदात के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। गुरुवार को समुदाय विशेष के एक युवक ने घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बनाया था। उसने किशोरी के बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा भी था।