UP News: 'तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात', प्रियंका गांधी ने डिजिटल मीडिया नीति पर कसा तंज
UP News: 'तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात', प्रियंका गांधी ने डिजिटल मीडिया नीति पर कसा तंज
उत्तर प्रदेश की डिजिटल मीडिया नीति के खिलाफ विपक्ष के विरोध के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए सवाल किया है कि न्याय मांग रही महिलाओं की आवाजें किस श्रेणी में आएंगी?उन्होंने लिखा कि जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे तुम दिन को अगर रात कहो रात कहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह नीति सच को दबाने का एक और तरीका है।
बहराइच में पकड़ा गया एक और नर भेड़िया, दिन-रात गश्त कर रहीं 18 टीमें; कई गांवों में फैला आतंक
बहराइच में पकड़ा गया एक और नर भेड़िया, दिन-रात गश्त कर रहीं 18 टीमें; कई गांवों में फैला आतंक
बहराइच में एक और नर भेड़िया वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। इसके पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले दो मादा और एक नर भेड़िया पकड़ा जा चुका है। भेड़िए ने कई हमले किए हैं और आठ मासूमों समेत नौ लोगों को अपना शिकार बनाया है। 35 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
फिरोजाबाद में टीम ने मारा छापा तो पकड़ी चोरी, दीवार के पीछे बिजली से चार्ज हो रहे थे 15 ई-रिक्शा
फिरोजाबाद में टीम ने मारा छापा तो पकड़ी चोरी, दीवार के पीछे बिजली से चार्ज हो रहे थे 15 ई-रिक्शा
बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की टीम अभियान चला रही है। फिरोजाबाद के हिमायूंपुर में चेकिंग की गई तो बड़ा खेल सामने आया। एक बाउंड्रीवाल के पीछे चोरी से एक दर्जन से अधिक रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। टीम ने मौके से चार्जर और ईरिक्शा जब्त किए हैं। वहीं दस हजार से अधिक का बिजली होने पर कई लोगों की बिजली काट दी गई।
मैनपुरी में भरभरा कर ढहा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
मैनपुरी में भरभरा कर ढहा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
मैनपुरी में एक दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर ढह गया जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाएं एक ही परिवार की बहुएं थीं। हादसे में परिवार के तीन बेटे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे हुए है।
बहराइच में 'ऑपरेशन भेड़िया' तेज: PAC ने डाला डेरा; पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री, कहा- CM योगी इस मसले पर गंभीर
बराइच में 'ऑपरेशन भेड़िया' तेज: PAC ने डाला डेरा; पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री, कहा- CM योगी इस मसले पर गंभीर
बहराइच में भेड़ियों के हमलों से दहशत का माहौल है। बुधवार को वन विभाग के ड्रोन कैमरे में तीन भेड़ियों की तस्वीर कैद हुई है। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने भेड़ियों को पकड़ने के लिए हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित गांवों में पीएसी तैनात कर दी गई है।
Firozabad News: सरकारी टीचर की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंकी, 55 लाख रुपये के विवाद में सहेली पर केस
Firozabad News: सरकारी टीचर की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंकी, 55 लाख रुपये के विवाद में सहेली पर केस
शिक्षिका सोमवार दोपहर घर से अपनी सहेली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर जाने के लिए निकली थीं। शाम चार बजे उनका शव मिला और देर रात पहचान हो सकी। बेटे ने 55 लाख रुपये के विवाद में सहेली पर ही हत्या करने का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। सहेली ने उन्हें तीन बार फोन करके बुलाया था।
फिरोजाबाद: परिषदीय स्कूल की शिक्षिका की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव 30 किलोमीटर दूर नसीरपुर क्षेत्र में झाड़ियों में फेंक दिया गया।
यूपी में ही रहते थे जामताड़ा गैंग के दो ठग, 29 बैंक खातों से तीन करोड़ निकाले… एक सुराग ने भेजा जेल
यूपी में ही रहते थे जामताड़ा गैंग के दो ठग, 29 बैंक खातों से तीन करोड़ निकाले… एक सुराग ने भेजा जेल
पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है जो झारखंड के जामताड़ा के गैंग से जुड़े हुए हैं। आरोपियों ने फर्जी नाम और पते पर 29 बैंक खाते खुलवाकर 2.74 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। पुलिस ने उनके पास से कई आधार कार्ड बैंक खातों के दस्तावेज एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री बरामद की है।
जाकिर ने जैकी बनकर छात्रा को लव जिहाद में फंसाया, दिल्ली में किया दुष्कर्म; बना रहा था मतांतरण का दबाव
जाकिर ने जैकी बनकर छात्रा को लव जिहाद में फंसाया, दिल्ली में किया दुष्कर्म; बना रहा था मतांतरण का दबाव
UP News जाकिर अंसारी नाम के एक मुस्लिम युवक ने जैकी बनकर एक छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उस पर मतांतरण और निकाह का दबाव बनाया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Deoria News: मेडिकल कॉलेज से भागा दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoria News: मेडिकल कॉलेज से भागा दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
यूपी के देवरिया जिले में एक दुकानदार ने सात साल की मासूम को बिस्कुट खिलाने के बहाने दुकान में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन देर रात तबीयत खराब होने की वजह से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। आरोपी मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसे दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
अखिलेश बोले- लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है भाजपा, आरक्षण का लाभ करना चाहती है खत्म
अखिलेश बोले- लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है भाजपा, आरक्षण का लाभ करना चाहती है खत्म
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। मंडल आयोग की सिफारिशों से 52 प्रतिशत आबादी के भविष्य के जो रास्ते खुले आरक्षण का लाभ मिला उसे भाजपा खत्म करना चाहती है। अखिलेश ने कहा कि सपा सामाजिक सद्भाव की राजनीति करती है और वह भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को समाप्त करेगी।