यूपी में किसानों को फ्री में मिलेंगे अच्छी क्वालिटी के बीज, फटाफट करा लें पंजीकरण
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें सरसों और तोरिया की अच्छी प्रजाति का बीज मुफ्त में मिलेगा। कृषि विभाग को बीज विकास निगम की ओर से बीज की आपूर्ति कर दी गई है। सोमवार से जिला मुख्यालय तहसील और ब्लाक स्तरीय विभागीय गोदामों से बीज का वितरण होगा। किसानों को न्यूनतम दो और अधिकतम चार किलो बीज दिया जाएगा।
खुशखबरी...इंदिरापुरम और नोएडा के बीच जल्द रफ्तार भरेगी मेट्रो, GDA को मिले आदेश
गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने जीडीए को आदेश दिया है कि इंदिरापुरम और नोएडा के बीच मेट्रो चलाया जाए। इसके लिए हर जरूरी संभव काम शुरू हो। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित फ्लैटों की कई शिकायतें आ रही है। जिसे प्रशासन दूर करे। गर्ग ने वायु और जल प्रदूषण के साथ ही गंदगी को लेकर भी चिंता जताई है।
ग्राम प्रधान के घर बकाया वसूली को पहुंची टीम पर हमला, सवा घंटा दहशत के साए में रहे राजस्वकर्मी
राजस्व विभाग की टीम को इसका अंदाज भी नहीं था कि बसीकलां गांव में प्रधान के घर पर बकाया वसूली को जाने में जान आफत में पड़ जाएगी। लगभग सवा घंटे तक पूरी टीम को दहशत के साए में बितानी पड़ी। क्योंकि आरोपितों द्वारा गाली गलौज और मारपीट करने के साथ ही तलवार से मारने की धमकी तक दी गई थीं।
शाहपुर। तीन साल पूर्व जारी हुई आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) पर बकाया वसूली को पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर ग्राम प्रधान पति और उसके भाइयों ने हमला कर दिया। टीम को बंधक बना लिया। पुलिस के साथ पहुंचे अधिकारियों ने टीम को मुक्त कराया।
जिससे बचकर चला गया था मुंबई, 20 साल बाद वह ‘मौत’ बनकर खींच लाई… और बिखर गया हंसता-खेलता परिवार
जौनपुर के विनोद शुक्ल की उनके परिवार के सदस्यों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। विनोद 20 साल पहले गांव छोड़कर मुंबई रहने लगे थे ताकि वे अपने परिवार के साथ चल रहे भूमि विवाद से बच सकें लेकिन विनोद को उनके भाइयों ने विवाद सुलझाने के बहाने घर बुलाया और हत्या कर दी। विनोद की पत्नी सुमन और दो बच्चे विशेष और प्रिशा अब उनकी मौत से आहत हैं।
तीन बच्चों और महिला के हत्यारों को सजा-ए-मौत, चार लाशों ने इलाके में फैला दी थी सनसनी
बहराइच में एक महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या के मामले में दो दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई है। महिला और बच्चे महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें दोषी ठहराया गया और अब उन्हें सजा सुनाई गई है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने सुनाया है।
बहराइच। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार शर्मा ने महिला समेत उसके एक बेटे व दो बेटियों की हत्या में दो दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। इन्हें दो दिन पूर्व दोषी करार दिया गया था।
Chinese Garlic: चाइनीज लहसुन की बिक्री पर हाई कोर्ट सख्त, यूपी सरकार से पूछा सवाल; आज फिर सुनवाई
Chinese Garlic चाइनीज लहसुन की बिक्री पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के नामित अफसर को शुक्रवार को कोर्ट में तलब करते हुए प्रदेश सरकार से पूछा है कि चाइनीज लहसुन कैसे बाजार में बेचा जा रहा है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में शुक्रवार को फिर सुनवाई होगी।
Bahraich Wolf Attack: बहराइच में 12 दिन बाद भेड़िये ने फिर किया हमला, मासूम समेत दो घायल
यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़िये ने एक बार फिर हमला किया है। गुरुवार की रात भेड़िये ने हरदी थाना के दो अलग-अलग स्थानों पर हमला करके मासूम समेत दो लोगों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। भेड़िये के हमले के बाद एक बार फिर दहशत बढ़ गई है। उसके हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
महसी (बहराइच)। 12 दिन बाद गुरुवार की रात हरदी थाना के दो अलग-अलग स्थानों पर भेड़िया ने एक बार फिर हमला बोला। उसके हमले में मासूम समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है
रामलला के दर्शन करने पहुंचे लिटिल मास्टर, राम मंदिर को बताया- हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अयोध्या में राम मंदिर को भारतीय स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है और इसकी भव्यता व दिव्यता का बखान करना मुश्किल है। गावस्कर ने रामलला व हनुमानजी का दर्शन किया और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव से मुलाकात की।
पैसे लेकर जेब में रखे ही थे, तभी सामने से आ गई एंटी करप्शन टीम; लेखपाल के छूट गए पसीने
बिलासपुर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पूछताछ के बाद एंटी करप्शन टीम लेखपाल को कोतवाली ले आई और कार्रवाई शुरू कर दी है। लेखपाल ने वारिसान बनाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। रुपये लेकर लेखपाल ने अपनी जेब में रखे तो तभी तहसील में खड़ी एंटी करप्शन की टीम ने उसे पकड़ लिया।
ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ दिए कपड़े, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देख पति के उड़े होश
यूपी के उरई में डॉक्टर की लापरवाही का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर ने महिला की पित्ताशय की सर्जरी के समय पेट में कॉटन के दो बड़े कपड़े छोड़ दिए। मामले का खुलास दो महीने बाद महिला के पेट में दर्द होने पर हुआ। इस मामले में सीएमओ ने जांच के लिए आदेश दिए हैं। जांच टीम पांच दिन में अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी।