Skip to main content

Ghaziabad News: ऑनलाइन देश-विदेश में बेच रहे थे नींद और बेहोशी की दवाइयां, एक करोड़ से ज्यादा का था टर्नओवर

गाजियाबाद पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना अभी फरार है। गिरोह नशा करने वालों को नशीली दवाई की आपूर्ति 2018 से कर रहा था। साल में इनका एक करोड़ से ज्यादा कारोबार होता था। पुलिस ने नौ प्रकार की 20 लाख कीमत की दवाइयां सात मोबाइल दो कम्प्यूटर एक प्रिंटर बरामद किए हैं।

साहिबाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन अवैध नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना फरार है। गिरोह नशा करने वालों को नशीली दवाई की आपूर्ति 2018 से कर रहा था।

दुकानों पर नाम ल‍िखवा देने से क्‍या खत्‍म हो जाएगा म‍िलावट का कालाधंधा? CM योगी के फैसले पर मायावती का सवाल

मायावती ने एक्‍स पर गुरुवार को एक पोस्‍ट में ल‍िखा यूपी सरकार द्वारा होटल रेस्तरां ढाबों आदि में मालिक मैनेजर का नाम पता के साथ ही कैमरा लगाना अनिवार्य करने की घोषणा कावंड़ यात्रा के दौरान की ऐसी कार्रवाई की तरह ही फिर से काफी चर्चाओं में कि यह सब खाद्य सुरक्षा हेतु कम व जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति ज्यादा है।

UPPCL की टीम ने सुबह-सुबह मारा छापा, मची खलबली; ब‍िजली चोरी करते पकड़े गए 11 उपभोक्ता

ब‍िजली व‍िभाग इन द‍िनों लगातार छापेमार कर ब‍िजली चोरी करने वालों के खि‍लाफ कार्रवाई कर रहा है। बस्‍ती में विद्युत वितरण खंड प्रथम में विद्युत चोरी रोकने लिए मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। 11 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई। टीम ने 23 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी है। आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन में भार वृद्धि करते हुए 18 किलोवाट की क्षमता बढ़ाई गई है।

बस्ती। विद्युत वितरण खंड प्रथम में विद्युत चोरी रोकने लिए मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया, जिसमें 11 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। टीम ने 23 किलोवाट विद्युत चोरी पकड़ी है

नोएडा में बिल्डरों पर होगा एक्शन? प्राधिकरण की आज होगी बैठक, किसानों को मिल सकती है खुशखबरी

Noida Authority News प्राधिकरण की आज दूसरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में 26 प्रस्ताव बोर्ड की स्वीकृति के लिए रखे जाएंगे। इनमें कई अहम प्रस्ताव भी शामिल हैं जिनके मंजूर होने पर किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं बिल्डरों पर भी कार्रवाई को लेकर फैसला हो सकता है। पढ़िए यीडा की बैठक में किन-किन प्रस्तावों पर चर्चा होंगे। -

ग्रेटर नोएडा। चालू वित्तीय वर्ष में यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) की दूसरी बोर्ड बैठक गुरुवार को होगी। चेयरमैन अनिल सागर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 26 प्रस्ताव बोर्ड की मंजूरी के लिए पेश किये जायेंगे।

कृषि कानून पर कंगना रनौत के समर्थन में आए योगी के विधायक, PM मोदी और अटल सरकार को लेकर क्या बोले?

Kangana Ranaut गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर कंगना रनौत के समर्थन में आ गए हैं। नंद किशोर ने कहा कि कृषि कानून वापस लाए जाएं। इस दौरान विधायक नंद किशोर ने कहा कि पीएम मोदी से पहले अटल सरकार ने किसानों के हित में काम किया था। पढ़िए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर और क्या कुछ कहा है?

बुलडोजर से टूटता घर देख निकल पड़े लोगों के आंसू, फिर भी नहीं पसीजा एसडीएम का दिल… ऐसी क्या थी ‘मजबूरी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सराय जगना वजीरगंज में 23 मकान और दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। अवैध कब्जाधारियों को पहले नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

बहराइच। ग्राम पंचायत सराय जगना वजीरगंज में न्यायालय के आदेश पर 23 मकान व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। कार्रवाई के दौरान छह थानों की पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। मकान ढहाने के दौरान लोगों के आंखों में आंसू निकलते रहे।

बुजुर्ग को सांड ने पटक कर मार डाला, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल; पिछले एक साल में जिले में ऐसी सातवीं घटना

एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई जब एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। यह घटना संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनेटा में हुई। पीड़ित की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी पंचर की दुकान पर बैठे थे तभी सांड ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।

बहजोई (संभल): आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे के किनारे पंचर की दुकान चलाने वाले एक बुजुर्ग पर एक सांड ने हमला कर दिया और अपने सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

IAS Priyanka Niranjan: एक्‍शन में आईं आईएएस प्रि‍यंका न‍िरंजन, तहसीलदार को जारी क‍िया नोट‍िस; जान‍िए पूरा मामला

म‍ीरजापुर की जिलाधिकारी आईएएस प्रियंका निरंजन की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास प्राथमिकता की अगस्त माह की प्रगति व प्राप्त श्रेणी की समीक्षा की गई। इस दौरान तहसीलदार मड़िहान द्वारा वादों के निस्तारण में लक्ष्य प्राप्ति न होने पर वह नाराज हुईं और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए सभी तहसीलदारों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वादों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

कुशीनगर नकली नोट मामला: कम समय अधिक धन कमाने के लालच में पकड़ी गलत राह, कोयले से कमाई अकूत संपत्ति

कुशीनगर में नकली नोट मामले में एक बड़ी गिरफ्तारी हुई है। कम समय में अधिक धन कमाने की लालच में गलत राह पर चलने वाले रफीक उर्फ बबलू खान को आखिरकार जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। किसान पीजी कॉलेज सेवरही से राजनीति शास्त्र से एमए करने के बाद से ही तमकुहीराज स्थित सेल टैक्स बैरियर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धन कमाना शुरू किया।

यूपी में हाई कोर्ट के आदेश पर गरजा बुजडोजर, अवैध घर-दुकारों को क‍िया गया ध्‍वस्‍त; बड़ी संख्‍या में पुल‍िस फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को बुलडोजर से ध्‍वस्‍त कर द‍िया। एसडीएम कैसरगंज आलोक प्रसाद ने कहा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण था और इसमें हाई कोर्ट का आदेश था कि उसको जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उसी क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। नोटिस भी दिया गया था लोगों ने अपने मकान खाली कर लिए हैं।