Sitapur News: पुलिस से बचने के लिए भागा युवक सूखे कुएं में गिरा, जहरीली गैस से दम घुटा तो हुई मौत
यूपी के सीतापुर में एक पुलिस से बचने के लिए भागा और भागते-भागते कुएं में गिर गया। कहा जा रहा है कि कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। दीपू के चाचा सुरेंद्र सिंह ने आरोपित पुलिस कर्मियों व दौड़ाने वाले युवकों पर केस दर्ज करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कर्मी परिवारजन को मनाने में जुटे थे।
सीतापुर। पिसावां थाने के एक गांव में पुलिस से बचने के लिए भाग रहा युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस होने की बात कही जा रही है।
स्वाट टीम देख जलकुंभी में छुप गए बकरी चोर, बाहर निकालने में छूट गए पुलिस के पसीने! देखने वालों की लगी भीड़
पुलिस ने बकरी चोरी में वांछित 4 बदमाशों को पकड़ा। स्वाट टीम को मऊ गांव के पास ब्लैक फिल्म लगी कार को देखकर शंका हुई और पीछा किया। 2 बदमाश पैदल पकड़े गए जबकि 2 तालाब में कूद गए। सिपाही कपिल सिंह ने साहस दिखाते हुए तालाब में कूदकर एक बदमाश को पकड़ा। सभी बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और उन पर पहले से कई केस दर्ज हैं।
पड़ोसी की कमाई देख आ गया था लालच, लूट के मामले में पकड़ा गया ग्राम प्रधान का बेटा
प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के सहयोगी से 4.15 लाख रुपये लूटने की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में पर्दाफाश किया है। मास्टरमाइंड अमन जायसवाल समेत तीन बदमाश गिरफ्तार लूटी गई पूरी रकम बरामद हुई। दो आरोपी पीड़ित व्यापारी के पड़ोसी निकले जिनमें से एक का पिता ग्राम प्रधान है। आरोपी अमन का कोई आपराधिक विवरण नहीं मिला है।
प्रतापगढ़। रामगंज बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी रामचंद्र बरनवाल के सहयोगी सुभाष चंद्र त्रिपाठी से चार लाख 15 हजार रुपये लूटने की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया।
यूपी में वक्फ से मुक्त कराई गई 96 बीघा जमीन, शासन को छह बिंदुओं पर भेजा गया सुझाव
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में वक्फ संशोधन विधेयक पर की गई कार्रवाई देशभर में एक मिसाल बन सकती है। कड़ा धाम में 96 बीघा जमीन को वक्फ बोर्ड से मुक्त कराया गया है। इस मामले में एडीएम (न्यायिक) कोर्ट के फैसले पर शासकीय अधिवक्ता ने शासन को छह बिंदुओं पर सुझाव भेजे हैं जिनमें से कुछ को शासन ने स्वीकार कर लिया है।
शाहजहांपुर में बीच सड़क गोलियां चलने से भगदड़, साले-बहनोई के झगड़े में बीच-बचाव को आए भाजपा नेता पर फायर झोंक
रुपये का लोन लेने के बाद साला अपने बहनाई से पैसे वापस मांग रहा था। कंबाइन गिरवी रख दी थी। रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस दोनों को लेकर थाने आई थी। थाना में विवाद बढ़ गया तो दोनों पक्ष बाहर की तरफ आ गए। इसी बीच भाजपा नेता बीच बचाव के लिए पहुंचे तभी एक राइफल से फायर हुआ।
शाहजहांपुर। रुपयों के विवाद में साले-बहनोई सोमवार को थाना के गेट पर भिड़ गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो एक पक्ष ने उन्हीं पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि हादसा नहीं हुआ। वहां मौजूद पुलिसकर्मी वीडियो बनाने तक सीमित रहे।
Sultanpur Robbery Case: अनुज का भी किस्सा खत्म, अब अरबाज-फुरकान और अंकित की तलाश; सभी हैं एक लाख के इनामी
Sultanpur Robbery Case यूपी के सुलतानपुर में 28 अगस्त को सर्राफा व्यवसायी भरत जी सोनी की दुकान में दिनदहाड़े डकैती पड़ी थी। इस मामले में वांछित अनुज प्रताप सिंह को उन्नाव में एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इससे पहले एसटीएफ ने मंगेश यादव को मार गिराया था। अब इस मामले में अरबाज फुरकान अंकित और एक अज्ञात की तलाश है।
Anuj Pratap Singh: रोजी रोटी के जुगाड़ में गुजरात गया अनुज प्रताप सिंह कैसे बन गया 'डकैत', जानिए पूरी कहानी
अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर पिता धर्मराज सिंह का बयान सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने कहा चलो ठाकुर का एनकाउंटर होने से उनकी (अखिलेश यादव) की इच्छा तो पूरी हो गई। जिनके ऊपर 35 से 40 केस हैं उनका एनकाउंटर नहीं हो रहा है जिनके ऊपर दो से चार केस है। उनका एनकाउंटर किया जा रहा है।
तिलोई (अमेठी)। सुलतानपुर में सराफा दुकान में लूट कांड के आरोपी मोहनगंज के जनापुर निवासी अनुज प्रताप सिंह को रविवार रात को उन्नाउन व एसटीएफ टीम ने मार गिराया।
यूपी में एक और एनकाउंटर, गाजीपुर में STF ने ढेर किया एक लाख का इनामी बदमाश; RPF जवानों की हत्या में था शामिल
Ghazipur Encounter उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश जाहिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जाहिद पर शराब तस्करी के साथ-साथ आरपीएफ के दो जवानों की हत्या का आरोप था। 19/20 अगस्त की रात में आरपीएफ़ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद को शराब तस्करों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था।
Online Betting: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोरखपुर में बनाया था अड्डा, आठ गिरफ्तार
गोरखपुर में किराए के कमरे से चल रहे अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल की मदद से शाहपुर थाना पुलिस ने सिवान (बिहार) और देवरिया के रहने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मोबाइल लैपटाप चेकबुक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरोह का सरगना देवरिया जिले का रहने वाला है और फिलहाल फरार है।
'कांग्रेस को बुरे दिनों में आती है दलितों की याद', हरियाणा में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर मायावती का रिएक्शन
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा देश में अभी तक के हुए राजनीतिक घटनाक्रमों से यह साबित होता है कि खासकर कांग्रेस व अन्य जातिवादी पार्टियों को अपने बुरे दिनों में तो कुछ समय के लिए इनको दलितों को मुख्यमंत्री व संगठन आदि के प्रमुख स्थानों पर रखने की जरूर याद आती है। लेकिन ये पार्टियां अपने अच्छे दिनों में फिर इनको अधिकांशतः दरकिनार ही कर देती हैं।