Skip to main content

आज होगा शवों का पोस्टमार्टम, परिजनों ने बताया कब हुई थी आखिरी मुलाकात? वसंत कुंज सुसाइड मामला

 राजधानी दिल्ली में बीते दिन एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिसने लोगों को बुराड़ी सामूहिक आत्महत्या का मामला भी याद दिलाया। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित रंगपुरी गांव में रहने वाले हीरालाल ने अपनी चार बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हीरालाल परिवार सुसाइड मामले में आज शवों का पोस्टमार्टम होगा।

दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज थाना क्षेत्र स्थित रंगपुरी गांव में एक पिता समेत चार बेटियों के आत्महत्या मामले में सोमवार को भी शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर गरमाई राजनीति, बवाना थाने मिलने जा रहीं CM आतिशी

सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह लद्दाख से यात्रा करके दिल्ली आ रहे थे। इस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। CM Atishi आज मंगलवार दोपहर एक बजे उनसे मिलने बवाना थाने जा रही हैं। Arvind Kejriwal ने भी सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने पर केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं।

दिल्ली के वाहन चालक ध्यान दें! अब यहां गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने जारी की चेतावनी

दिल्ली में बस स्टॉप के आसपास गाड़ी खड़ी करने वालों के लिए जरूरी खबर! परिवहन विभाग ने बस स्टॉप के 50 मीटर के दायरे में वाहन खड़ा करने पर चालान काटने की चेतावनी दी है। पहले चरण में 100 बस स्टॉप पर यह योजना लागू होगी। बस स्टॉप और उसके आसपास अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली। दिल्ली में अगर किसी बस स्टॉप के आसपास अपना वाहन खड़ करते हैं तो सावधान हो जाएं, ऐसे वाहनों पर परिवहन विभाग कार्रवाई करने जा रहा है। अगर बस स्टॉप के 50 मीटर के दायरे में भी आसपास ऐसे वाहन खडे़ मिलते हैं तो उनका चालान काटा जाएगा।

दिल्ली में अगले छह दिन के लिए धारा 163 लागू, सीमाओं पर बढ़ी चौकसी; जानें किन चीजों पर लगी रोक

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कई इलाकों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू की है। ये अगले छह दिनों के लिए यानि 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक लागू रहेगी। इस दौरान पांच या अधिक अनधिकृत व्यक्तियों का एक साथ इकट्ठा होना फायर-आर्म्स बैनर तख्तियां लाठियां भाले तलवारें लाठियां ले जाना और किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र में धरना आदि देने पर प्रतिबंध रहेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, कहा- उनके समर्थन की है उम्मीद

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शपथ लेने के कुछ दिन बाद सोमवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। आतिशी ने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया आज राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए उनके समर्थन की आशा करती हूं।

निर्मला सीतारमण पर दर्ज नहीं होगी FIR! कर्नाटक HC ने लगाई अंतरिम रोक

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को चुनावी बांड के माध्यम से कथित जबरन वसूली से संबंधित एक मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया। तत्कालीन कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील जो सह-आरोपी हैं के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आगे की जांच पर रोक लगा दी गई है

नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले में सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर 22 अक्टूबर तक अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया है।

मरीजों के लिए बड़ी राहत, सर्जरी के बगैर हो सकेगा लिवर कैंसर का इलाज; शराब पीने वाले न करें ये गलतियां

लिवर कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए आईएलबीएस के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने कहा कि यह दुनिया भर में कैंसर से मौत का तीसरा बड़ा कारण बन रहा है। भारत में भी लिवर का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस बी व हेपेटाइटिस सी लिवर कैंसर का एक बड़ा कारण है।

नई दिल्ली। कैंसर की बीमारी बढ़ रही है। हाल ही में जन्म व मृत्यु पंजीकरण की रिपोर्ट से यह बात सामने आई हैं कि दिल्ली में डेढ़ दशक में कैंसर से मौतें दोगुनी हो गई हैं। इस वजह से पिछले वर्ष दिल्ली में पूरे वर्ष कैंसर से होने वाली मौतें करीब आठ हजार हो गईं।

'CM 1 और CM 2 से है निवेदन...', केजरीवाल-आतिशी के औचक निरीक्षण पर स्वाति मालीवाल ने कसा तंज

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया- ये मुंडका की आज की वीडियो है। मेरा निवेदन है माननीय CM 1 और CM 2 से कि कृपया यहां भी औचक निरीक्षण करने आएं। 1 साल से लाखों लोग हर दिन नर्क की जिंदगी जी रहे हैं। कई कई घंटे के जाम रोज लगते हैं। एक्सीडेंट हो रहे हैं। फैक्टरियों पर ताले लग रहे हैं। 

न्यायमूर्ति मनमोहन बने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राजनिवास में LG ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे 9 नवंबर 2023 से दिल्ली उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। वह अभी 61 वर्ष के हैं। रविवार को राजनिवास में एलजी सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई है। न्यायमूर्ति मनमोहन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की डिग्री ली है।

हीरालाल को लेकर सामने आया ये बड़ा सच, 4 बेटियों के साथ की थी खुदकुशी; पढ़ें क्या बोले पड़ोसी

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इस घटना से लोगों को बुराड़ी सामूहिक आत्महत्या का मामला भी याद आ गया। दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज स्थित रंगपुरी गांव में रहने वाले हीरालाल ने अपनी चार बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं अब हीरालाल को लेकर एक अहम बात सामने आई है।