Skip to main content

सहारनपुर की फेमस सिंगर रूमाना खान की सड़क हादसे में मौत; ट्रक में घुसी कार को 1 KM घसीटता ले गया ट्रक

 सहारनपुर कीय डाक्र रूमाना खान मशहूर गायिका थीं। शुक्रवार रात में वह अपने पति कासिफ और बेटी आशया और मायरा के साथ कार में सवार होकर अपने मायके अलीगढ़ जा रही थी। रात 11 बजे जब वह हापुड़ रोड स्थित खरखौदा गांव के पास पहुंची तो अचानक उनकी ब्रेजा कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।

मेरठ। हापुड़ रोड पर खरखौदा गांव के सामने कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना वीभत्स था कि ट्रक कार को घसीटते हुए एक किलोमीटर तक ले गया। कार सवार गायिका की मौत हो गई। पति व दो बेटियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।

मनु भाकर ने किया 'डेब्यू', परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर आईं नजर, युवाओं को दिया खास संदेश

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है और इसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भारत को दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भी इसमें हिस्सा लिया और पहली बार वोट डाला। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए ताकि देश के विकास में योगदान दे सकें।

पेरिस ओलंपिक-2024 में दो मेडल जीतने वाली भारत की युवा महिला निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को अपने जीवन में एक अलग डेब्यू किया। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। मनु ने अपने परिवार के साथ वोटिंग में हिस्सा लिया।

जयशंकर का दौरा और पलटी बाजी, चीन के चंगुल से निकल उसे ही आंखें दिखाने लगा ये पड़ोसी मुल्क; सुना दी खरी-खरी

 चीन हमेशा से भारत की घेराबंदी के लिए अपने पड़ोसी मुल्कों का फायदा उठाता रहा है। कभी पाक तो श्रीलंका उसने सभी की जमीन का इस्तेमाल किया है। इस बार उसे मुंह की खानी पड़ी है। श्रीलंका दौरे पर गए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने चीन को खरी-खरी सुनाई है।

भारत को घेरने के लिए चीन हमेशा से अपने पड़ोसी मुल्कों का फायदा उठाता रहा है। कभी पाक तो कभी नेपाल तो कभी श्रीलंका। सभी की जमीन का इस्तेमाल वो भारत को घेरने के लिए करता है। हालांकि, इस बार उसे मुंह की खानी पड़ी है। 

शारदीय नवरात्रि 2024 Day 3: पूजा के दौरान मां चंद्रघंटा की इस कथा का जरूर करें पाठ, आध्यात्मिक शक्ति होगी प्राप्त

शारदीय नवरात्र के पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा करने का विधान है। साथ ही जीवन के दुख और दर्द को दूर करने के लिए विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इन कार्यों को करने से जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

नवरात्र पर रखते हैं उपवास, तो फलाहार के लिए बनाएं टेस्टी Fruit Custard

नवरात्र का त्योहार नौ दिनों तक मनाया जाता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित इस त्योहार में भक्तजन मां की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। इस दौरान अगर आप व्रत रखते हैं तो आपको कुछ न कुछ फलाहार जरूर करना चाहिए। इसलिए हम फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।

सिर्फ समय की बर्बादी है iPhone 16 Pro! फेसबुक में काम कर चुके आदित्य अग्रवाल ने क्यों कहा ऐसा

फेसबुक में प्रोडक्ट इंजीनियरिंग डायरेक्टर के तौर पर लंबे वक्त तक काम करने चुके टेक एग्जीक्यूटिव आदित्य अग्रवाल को एपल का लेटेस्ट आईफोन 16 प्रो रास नहीं आया। इन्होंने X पर इसे समय की बर्बादी बताया। इन्होंने आईफोन 14 प्रो से 16 प्रो में अपग्रेड किया और कहा कि मैं 

श्वेता तिवारी ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना बर्थडे, बेटी पलक को नहीं लगा अच्छा, बोलीं- 'मुझे कॉपी किया

अपनी खूबसूरती से लोगों का दिल जीतना टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को बखूबी आता है। 44 साल की उम्र में भी वो जितनी गर्जियस लगती हैं इसके लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है। श्वेता तिवारी दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने अपना बर्थडे दुबई में दोस्तों के साथ मनाया। इसकी कई सारी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

श्वेता तिवारी की दिलकश अदाओं का हर कोई दीवानी है। सोशल मीडिया पर उनकी हर एक फोटोज पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। उनकी हर एक पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस 44 साल की हो गई हैं। अपने बर्थडे के मौके पर वो दुबई में थीं।