कराची-इस्लामाबाद की सुरक्षा करेगी PAK सेना, शहबाज सरकार को इन शहरों में क्यों उतारनी पड़ रही आर्मी
एससीओ की बैठक के दौरान कराची में कानून-व्यवस्था बनी रहे इसके लिए शहबाज सरकार ने फैसला किया है कि सम्मेलन के दौरान कराची में पाकिस्तान आर्मी रेंजर्स फ्रंटियर कोर्प्स (एफसी) और पंजाब पुलिस के अतिरिक्त कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। सेना कराची के सरकारी भवनों और इस्लामाबाद के रेड जोन की सुरक्षा करेगी। इस बार भारत भी एससीओ में भाग लेने वाला है।
इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा- हमने ताकतवर देशों से भी पंगा लिया, अब तुम्हारे साथ गेम शुरू
देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस साल यह चौथी बार है जब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने डार्क वेब का इस्तेमाल किया है। इससे पहले इंदौर भोपाल और देश के 50 अन्य एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
Women's T20 world Cup: भारत ने हारकर भी बना डाले रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों के हिस्से भी आए कीर्तिमान
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी नहीं की है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में टीम इंडिया को बुरी तरह से हार मिली लेकिन इसी के साथ भारत ने अपने नाम कुछ अनचाहे रिकॉर्ड कर लिए हैं। न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों ने भी अपने नाम कुछ रिकॉर्ड बनाए हैं।
कटरीना कैफ की बांह पर ब्लैक पैच देखकर फैंस को हुई उनकी हेल्थ की चिंता, पूछने लगे- क्या आप ठीक हो
कटरीना कैफ को हाल ही में मुंबई में एक नवरात्रि इवेंट के दौरान स्पॉट हुईं। उनके शानदार ट्रेडिशनल लुक ने सबका ध्यान खींचा। हालांकि इससे भी एक बड़ी चीज जिस पर फैंस की निगाहें टिक गईं वो था उनके हाथ पर बंधा एक ब्लैक पैच। फैंस को लगा कि एक्ट्रेस की हेल्थ ठीक नहीं है और वो उनका हालचाल लेने लगे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को हाल ही में मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने तरुण तहिलानी की डिजाइनर साड़ी पहनी हुई थी जिसने सभी का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस के लुक से नजर हटने का नाम ही नहीं ले रही थी।
Vivo V50 सीरीज का लॉन्च कब, फास्ट चार्जिंग और पावरफुल चिपसेट से होगी लैस
Vivo जल्द ही अपनी नई सीरीज वीवो वी50 लॉन्च करने वाला है जिसमें दो मॉडल वीवो वी50 और वीवो वी50ई शामिल होंगे। यह सीरीज वीवो वी40 का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसमें पावरफुल प्रोसेसर फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरा सेंसर होंगे। सीरीज के लॉन्च की उम्मीद अगले साल की शुरुआत में है। कुछ दिन पहले वीवो ने Vivo V40e को लॉन्च किया है।
IND W vs NZ W: करारी हार पर फूटा हरमनप्रीत कौर का गुस्सा, खराब फील्डिंग पर लगाई जमकर फटकार
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को अपने पहले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया। इस मैच में भारत ने खराब बल्लेबाजी गेंदबाजी और फील्डिंग की। मैच के दौरान कई कैच छोड़े। मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि फील्डिंग के दौरान टीम ने कई गलतियां की।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को अपने पहले ही मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। हार के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के प्रदर्शन पर निराश जताई और खराब फील्डिंग की आलोचना की। मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिया।
झारखंड Election 2024: अगर टिकट नहीं मिला तो क्या करेंगे? भाजपा ने दावेदारों से पूछा सवाल; तो मिला गजब का जवाब
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रांची में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें हर विधानसभा सीट के लिए संभावित प्रत्याशियों का नाम पूछा गया। पार्टी पहले दौर में 15-20 प्रत्याशियों का नाम घोषित करने की तैयारी में है।