Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 पर मिल रहे तगड़े ऑफर्स, बचत का अच्छा मौका
गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और Z फ्लिप 6 की फेस्टिव ऑफर्स में खरीदारी करने का अच्छा मौका है। सैमसंग इंडिया ने दोनों फोन पर ऑफर्स की घोषणा की है। ग्राहकों को 12500 रुपये तक कैशबैक नो-कॉस्ट EMI और अन्य ऑफर्स मिलेंगे। साथ ही गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा और गैलेक्सी बड्स 3 पर भी छूट मिलेगी। फोल्ड और फ्लिप फोन एआई फीचर्स के साथ आते हैं।
सरकार ने काटे 1.77 करोड़ मोबाइल कनेक्शन, फ्रॉड पर नकेल कसने की तैयारी; 11 लाख वॉट्सऐप अकाउंट भी बैन
सरकार ने फ्रॉड और स्पैम कॉल्स पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1.77 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन को काट दिया गया है। इनमें साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले लगभग 34 लाख मोबाइल कनेक्शन शामिल हैं। साथ ही 11 लाख वॉट्सऐप अकाउंट और 71 हजार सिम एजेंट्स भी ब्लॉक किए गए गए हैं। यह नए टेलीकॉम नियमों के तहत हुआ है।
FIR के राइटर ने Kapil Sharma Show को बताया सबसे खराब, कहा- 'कपिल नहीं दूसरे किरदार चला रहे शो'
एफआईआर शो लिखने वाले अमित आर्यन ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके शो पर हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कपिल शर्मा शो को इंडियन कॉमेडी के इतिहास का सबसे खराब शो बताया है। यही नहीं अमित आर्यन ने कपिल शर्मा के लिए कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुन कर शायद कॉमेडियन आगबबूला हो जाएंगे।
PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का एलान, मुल्तान में होगी टक्कर
PAK vs ENG 1st Test इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 7 अक्टूबर से हो रहा है। पहला टेस्ट 7 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है।
'अभी कैबिनेट नोट लाएंगे और LG के पास चलेंगे', बस मार्शल विवाद में CM आतिशी की गुगली में फंसी भाजपा
दिल्ली सचिवालय में आज बीजेपी विधायकों ने सीएम आतिशी के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य मुद्दा बस मार्शलों का विवाद सुलझाना था। आतिशी ने कहा कि सभी मिलकर अभी उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास चलते हैं। यहीं पर पूरी कैबिनेट है यहीं पर साइन होगा। जिसके बाद भाजपा एमएलए ने एलजी के निवास जाने से मना किया।
बस मार्शलों के मुद्दे पर दिल्ली सचिवालय में शनिवार को होने भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री आतिशी के साथ बैठक की। सीएम आतिशी ने एक प्रस्ताव रखा। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी मिलकर अभी LG के पास चलते हैं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Amir के दीवाने हुए Diljit Dosanjh, लाइव कॉन्सर्ट में खुद को बताया उनका 'लवर
'मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के गानों को काफी पसंद किया जाता है। पूरी दुनिया में उनके गाने पसंद किए जाते हैं। इन दिनों यह मशहूर सिंगर दिल-लुमिनाटी टूर के जरिये दुनियाभर में म्यूजिकल कॉन्सर्ट कर रहे हैं। हाल ही में लंदन में दिलजीत का कॉन्सर्ट हुआ जहां उनके साथ स्टेज पर पाकिस्तान की हानिया आमिर भी दिखीं ।
PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त, किसानों के खाते में आए 20 हजार करोड़
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे किसानों के खाते में शनिवार को आए। प्रत्यक्ष अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है। पीएम मोदी महाराष्ट्र के वाशिम से योजना की 18वीं किस्त जारी किया। हर साल तीन बराबर किस्तों में भूमि धारक किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं।
पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त आज जारी की गई। 18 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 वीं किस्त जारी की थी। लाभार्थियों के खाते में आज 2000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर किए गए।