Skip to main content

23 जनवरी 2026 का राशिफल: बसंत पंचमी पर बन रहे हैं 3 शुभ राजयोग, जानें अपनी राशि का भविष्य

बरेली: 23 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विशेष है। इस दिन बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो मंगल के मकर राशि में होने से रूचक राजयोग और गुरु-चंद्रमा की स्थिति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। साथ ही सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग भी प्रभाव में रहेगा।

संभल: एएसपी अनुज चौधरी समेत पुलिस पर मुकदमे का आदेश देने वाले CJM विभांशु सुधीर का तबादला, उठे कई सवाल

संभल समाचार 

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई बहुचर्चित हिंसा के मामले में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है।

हिंसा के दौरान तत्कालीन सीओ/एएसपी अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है। इस तबादले के बाद जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

संभल हिंसा मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।