Skip to main content

कीपैड फोन से सेल्फी और फिर तोहफ़ा—अनुपम खेर का खूबसूरत अंदाज़

 

एंटरटेनमेंट डेस्क : अनुपम खेर ने एक सिक्योरिटी गार्ड को गिफ्ट में स्मार्ट फोन दिया है। अनुपम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानिए क्या रही वजह?

अनुपम खेर इन दिनों अपनी मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल की शूटिंग गुरुग्राम में कर रहे हैं। वहां का एक सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र, अनुपम खेर का बहुत बड़ा फैन है। वो उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहता था, लेकिन उसके पास कैमरा वाला फोन नहीं था। बस इसी बात पर अनुपम ने दरियादिली दिखाते हुए उस सिक्योरिटी गार्ड को एक स्मार्ट फोन गिफ्ट कर दिया।

उत्तराखंड: कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती

उत्तराखंड रुद्रपुर समाचार

रुद्रपुर। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे बेटे और रुद्रपुर नगर निगम वार्ड संख्या 39 के पार्षद सौरभ बेहड़ पर रविवार देर शाम नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल सौरभ बेहड़ को आनन-फानन में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उन्हें ICU में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।

दबंगई: बरेली मे दलित युवक को गंजा कर दबंगों का हैवानियत भरा खेल, चेहरे पर पोती कीचड़-स्याही, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

पैसे मांगने की सजा! दलित युवक की मूंछ-भौंहें काटी, सिर मुंडवाया, दो दबोचे गए

बरेली में शर्मनाक वारदात: जाति के नाम पर जुल्म, वायरल वीडियो ने खोली दबंगों की पोल

दबंगई की हदें पार! दलित युवक को सरेआम अपमानित किया, बरेली पुलिस एक्शन अब मोड में

बरेली समाचार 

बरेली डीएम अविनाश सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने किया अलर्ट

बरेली समाचार 

बरेली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर Shri Avinash Singh, District Magistrate (DM) Bareilly के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है।

जिला प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए आम जनता को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपनी आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट साझा कर स्पष्ट किया है कि “Shri Avinash Singh, DM” के नाम से संचालित उक्त फेसबुक आईडी पूरी तरह फर्जी है और उसका उनसे या जिला प्रशासन से कोई भी संबंध नहीं है।

यह आईडी किसी अज्ञात व्यक्ति/हैकर द्वारा बनाई गई है।

भाजपा पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में SIR पर चर्चा एवं नये वोट बनाने का लक्ष्य दिया

बरेली समाचार 

भाजपा पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में SIR पर चर्चा एवं नये वोट बनाने का लक्ष्य दिया 

बरेली:आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें S.I.R. को लेकर चर्चा हुई एवं नए वोट बनवाने के लिए कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमेश कठेरिया जी एवं प्रवासी अग्रवीर गुर्जर जी रहे कार्यक्रम में गौरव, समित सैनी, राहुल गुप्ता, दीपक, नीतीश, दिव्यांश, विपिन भारती मंडल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।