Skip to main content

संभल: CJM के तबादले पर मचा घमासान, वकीलों का विरोध प्रदर्शन,न्यायिक स्वतंत्रता पर बहस तेज

संभल समाचार 

संभल जिले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर के तबादले के बाद जिला न्यायालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला।

बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन किया और इस कदम को न्यायिक प्रक्रिया में अनुचित हस्तक्षेप करार दिया। वकीलों का कहना है कि यह तबादला न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

भू-माफिया कारनामे के खिलाफ चला मानवाधिकार आयोग एवं राज्य सूचना आयोग का हंटर,फिर से मांगी रिपोर्ट

भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा के सहयोगीयो में मची खलबली!

मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से आपराधिक कारनामों का खुलासा होगा!

दिव्यांग दलित की जमीन हड़पने, उसके जीने का अधिकार छीनने के राज आएंगे सामने! राज्य सूचना आयोग की सख्ती से भदोही जिले में हड़कंप!

अपर जिलाधिकारी एवं उपसंचालक के जन सूचना अधिकारी को उपस्थित होने का निर्देश!

ग्राम इटहरा तहसील ज्ञानपुर के रिकॉर्ड की मांगी जानकारी,जानकारी न देने वाले जन सूचना अधिकारी को सीधे किया गया तलब!

भू-माफिया कमला शंकर के कुकर्मों का होगा पर्दाफाश!

माफिया सरगना के साथ मिलकर जमीनों में की गई हेरा फेरी!

बरेली: स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम नंबर वन आने की तैयारी शुरू

बरेली समाचार 

बरेली: स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारी जोरों पर है। जनवरी माह में आने वाली स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय टीम की सीधी नजर शहर की स्वच्छता पर रहेगी। इसे लेकर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ सरकारी मशीनरी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।

केंद्रीय टीम 26 जनवरी के बाद शहर का दौरा कर स्वच्छता का सर्वेक्षण करेगी। अधिकारी लगातार सफाई के स्तर की समीक्षा कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि कचरा प्रबंधन, नालियों की सफाई, सड़कों की सफाई और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता का स्तर उच्चतम मानक के अनुसार हो।

स्टंटबाजी नहीं, जिम्मेदारी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में ट्रैफिक पुलिस का सख्त संदेश

स्टंट का मतलब मौत को न्योता, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

लखनऊ-बरेली: सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पूरे उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है।

इस क्रम में लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों को साफ और सख्त संदेश दिया गया है
“सड़क पर स्टंटबाजी मतलब ‘ऊपर’ जाने की जल्दबाजी।”