'एनडीए ने ही एनडीए को हराया', उपेंद्र कुशवाहा का चौंकाने वाला दावा; नीतीश कुमार का लिया नाम
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में मगध और शाहाबाद में एनडीए ने ही एनडीए को हराया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के घटक मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कुशवाहा ने कहा कि बिहार को विकास की जरूरत है और यह तभी संभव है जब केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की सरकार हो।
'पीएम मोदी ताकतवर नेता, लेकिन...', दिल्ली विधानसभा में बोले अरविंद केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया। इस्तीफे के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पहली बार सदन को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर जमकर बरसे। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित की गई थी। विधायक प्ले कार्ड लेकर सदन में पहुंचे थे और इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ ED का एक्शन, यूपी-हरियाणा में करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त
प्रवर्तन निदेशालय ED ने यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उनकी संपत्ति जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार ये संपत्तियां यूपी और हरियाणा में जब्त की गई हैं। गौरतलब है कि ईडी ने एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इससे पहले ईडी एल्विश और फाजिलपुरिया के बयान भी दर्ज करा चुकी है।
प्रवर्तन निदेशालय ने यूट्यूबर एल्विश यादव और कुछ अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त की है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी।
दिल्ली के मोबाइल शोरूम में चोरी, 4 मिनट में बोरियों में भर ले गए 2 लाख के फोन; VIDEO आया सामने
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में चोरों ने एक मोबाइल शोरूम में जमकर लूटपाट की। लूट की यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। वारदात शोरूम के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में नकाबपोश अपराधियों को कई लाख रुपये के मोबाइल फोन लेकर भागते हुए देखा जा रहा है। शोरूम के CCTV फुटेज में तीन नकाबपोश बदमाशों को देखा जा सकता है।
दिल्ली। चोरों ने दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां वसंत कुंज स्थित एक शोरूम से करीब दो लाख के मोबाइल चोरी कर लिए।
KBC 16: जैकपॉट के सवाल से चूक गए थे Chander Prakash, क्या आप जानते हैं 7 करोड़ का ये जवाब
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति-16 (KBC 16) को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल चुका है। बिग बी के प्रश्न का सही उत्तर देकर 22 साल के चंद्र प्रकाश ने एक करोड़ रुपए जीते। हालांकि वह 1 करोड़ तो जीत गए लेकिन जैकपॉट यानी कि सात करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब-
कौन बनेगा करोड़पति (KBC 16) लोगों के पसंदीदा क्विज शो में से एक है। सोनी टीवी का ये शो अपने 16वें सीजन में हैं, जिसकी होस्टिंग की कमान एक बार फिर से हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन संभाल रहे हैं।
Stree 2 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर तांडव मचाने आई स्त्री 2, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज
फैंस काफी लंबे समय से स्त्री 2 (Stree 2) का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब लगता है कि उनका इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और आराम से घर बैठे इसे एंजॉय कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल इसे देखने के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड सकती है।
SL vs NZ 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में काली पट्टी पहनकर क्यों उतरे कीवी प्लेयर्स ? जानें असली वजह
SL vs NZ 2nd Test श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में 63 रन से जीत हासिल की। इस मैच में मिली जीत के बाद श्रीलंकाई टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं दूसरा टेस्ट की शुरुआत 26 सितंबर से हो गई है। इस टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम हाथ में काली पट्टी बांधकर उतरी है।