Jharkhand News: उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेगा मुआवजा, प्रस्ताव मंजूर
झारखंड सरकार द्वारा सिपाही बहाली की शारीरिक परीक्षा में तबीयत बिगड़ने से जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। अगस्त में शुरू हुई बहाली दौड़ में 17 युवकों की मौत हो चुकी है। सरकार ने शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रक्रिया में सुधार और नियम में बदलाव का निर्देश दिया है।
Bokaro Train Accident: बोकारो के तुपकाडीह में मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, कई ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित
झारखंड के बोकारो के तुपकाडीह से गुजर रही मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई मरम्मत का काम जारी है। ट्रेन के पलटने से कई दूसरी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। बोकारो-गोमो रेलवे खंड की दोनों लाइन बाधित हो गई है। रात हुई इस घटना में वंदे भारत ट्रेन भी प्रभावित हुई है। घटना स्थल पर रेलवे के अभियंता व तकनीशियन की निगरानी में काम चल रहा है।
डीएम के नोटिस पर दौड़े-दौड़े देहरादून पहुंचे सफाई कंपनी के एमडी, अब मिला अंतिम मौका
Uttarakhand Latest News उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल ने नागरिक सुविधाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने शहर में कूड़ा उठान में लापरवाही बरतने वाली निजी कंपनियों पर लगातार जुर्माना लगाया है। अब कंपनियों को व्यवस्था में सुधार के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अन्यथा उनके खराब वाहनों को नीलाम कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड में अब यूपी के पैटर्न पर नहीं होगा काम, थाने व चौकियों में बढ़ाई जाएगी पुलिस कार्मिकों की संख्या
Uttarakhand News उत्तराखंड के थानों और चौकियों में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। नए प्रस्ताव के अनुसार थानों में 32 और चौकियों में 16 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें सहायक उप निरीक्षक का पद भी शामिल है। इस कदम का उद्देश्य राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और पुलिस सेवाओं को बेहतर बनाना है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सर्वे करने गई टीम का लोगों ने किया विरोध, नोक-झोंक के बाद लौटे रेलवे अधिकारी
50 प्रतिशत यानी 2500 घरों का सर्वे हो चुका है। बुधवार को रेलवे के अधिकारी बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 के पास सर्वे करने पहुंचे थे। पूर्व में हुए सर्वे से 10-15 मीटर अंदर निशान लगाने पर लोग भड़क गए।
हल्द्वानी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रेलवे-प्रशासन व पुलिस बनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर बसे घरों का डोर टू डोर सर्वे कर रहा है। अब तक 50 प्रतिशत यानी 2500 घरों का सर्वे हो चुका है। बुधवार को रेलवे के अधिकारी बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 के पास सर्वे करने पहुंचे थे। पूर्व में हुए सर्वे से 10-15 मीटर अंदर निशान लगाने पर लोग भड़क गए।
Uttarakhand News: केदारनाथ जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरा वाहन नदी में गिरा, एक की मौत; 12 घायल
केदारनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक बोलेरो वाहन गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक तीर्थयात्री की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चालक वाहन को ढलान पर खड़ा करने के बाद पहियों के आगे पत्थर लगाने के लिए उतरा था। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।
एक्शन में ऊधमसिंह नगर पुलिस, एक और शूटआउट में सर्राफा लूटकांड के आरोपी 'काला' को मारी गोली; अस्पताल में भर्ती
ऊधमसिंह नगर की पुलिस एक्शन में है। जसपुर में हुए एनकाउंटर के बाद पुलिस ने एक और शूटआउट में सर्राफा लूट कांड में वाछिंत चल रहे आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया। साजिद को एलडी भट्ट अस्पताल लाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा एक खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया।