Skip to main content

'दुर्गा पूजा करना है तो 5 लाख दो', बांग्लादेश के हिंदू मंदिरों को वसूली की मिलीं धमकियां

Durga Puja in Bangladesh बांग्लादेश में मौजूद हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के महासचिव महेंद्र नाथ ने कहा कि खुलना शहर के डाकोप कस्बे में 25 से अधिक मंदिरों को पांच दिवसीय उत्सव मनाने के लिए 5 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकियां मिली हैं। 22 सितंबर को मदरसा के कुछ लोगों ने लक्ष्मीगंज जिले के रायपुर इलाके में दुर्गा प्रतिमाओं को तोड़ा गया था।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा। दुर्गा पूजा (Durga Puja 2024) से पहले बांग्लादेश में इस्लामिक समूहों के जरिए कुछ मंदिरों को धमकियां मिली है।

Maharashtra Politics: 'अरे मांग लेते तो सब दे देती...' भाई अजित पवार के पार्टी तोड़ने पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

Supriya Sule vs Ajit Pawar एनसीपी शरद गुट की नेता और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने भाई अजित पवार को लेकर एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहाअरे मांग लेता तो सब दे देती पार्टी छीनने की क्या जरूरत थी। सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि एनसीपी हमेशा अजित पवार को पार्टी में रखना चाहती थी लेकिन अजित पवार ने हमारे जीवन को अस्त-व्यस्त करके छोड़ दिया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी अजित पवार गुट और एनसीपी शरद पवार गुट ने पूरा दम लगा दिया है। हालांकि, लोकसभा चुनाव में भतीजे अजित पवार पर चाची शरद पवार हावी रहे थे। 

JK Election 2024: लोकसभा चुनाव से पांच प्रतिशत अधिक मतदान, 6 जिलों में 57.03% वोटिंग, श्रीनगर में पड़े सबसे कम वोट

Jammu Kashmir Election 2024 जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद वोटिंग हो रही है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। काफी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं। रियासी में सबसे अधिक मतदान हुआ है। छह जिले में 57 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव में वहां 52.17 प्रतिशत मतदान हुआ था और विधानसभा चुनाव में 57.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।

लद्दाख पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG ने किया जोरदार स्वागत; सियाचिन बेस कैंप में जवानों से करेंगी बातचीत

लेह में उपराज्यपाल ने उनका जोरदार स्वागत किया है। राष्ट्रपति जवानों का मनोबल बढ़ाएंगी। इससे पहले दो और राष्ट्रपतियों ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा कर चुके हैं। ऑपरेशन मेघदूत के तहत भारतीय सेना ने पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया था।

लेह। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (गुरुवार) लद्दाख पहुंची हैं। लेह में उपराज्यपाल ने उनका जोरदार स्वागत किया है। महामहिम सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वहां तैनात जवानों से बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाएंगी।

Himachal News: पांवटा साहिब में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात, फसलों को भारी नुकसान; सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी

Himachal News पावंटा साहिब में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। लाखों रुपये के फसलें बर्बाद हो गईं। हालात को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी दे दी गई है। बाढ़ में एक कार भी बह गई है। एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उप मंडल के पड़दुनी में देर रात जंगल में बादल फट गया। जिसके चलते पर गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बादल फटने से पानी से गांव के किसानों की लाखों रुपये की फसलें बर्बाद हो गईं।

MP News: शाजापुर के मक्सी में खूब चले हथियार और गोलियां, एक की मौत; इलाके में कई जिलों की पुलिस तैनात

शाजापुर के मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले गोलियां भी चल। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे इंदौर रेफर किया गया है। वहीं आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है वहीं स्थिति को देखते हुए कई जिलों की पुलिस तैनात की गई है।

छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों और प्रमुख मंदिरों में नवरात्र में देवभोग घी से बनेगा प्रसाद, तिरुपति विवाद के बाद सरकार अलर्ट

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी वाले घी के उपयोग के पर्दाफाश से मचे बवाल के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के शक्तिपीठों और प्रमुख मंदिरों में शारदीय नवरात्र में ज्योति प्रज्वलन तथा प्रसाद बनाने के लिए देवभोग घी का उपयोग किया जाएगा। देवभोग प्रदेश की 700 दुग्ध सहकारी समितियों से संबद्ध है।