Skip to main content

'आज की रात मजा हुस्न का...' लड़कियों को देखकर गा रहा था गाना, लेडी सिंघम ने मनचले को पहुंचाया जेल

हापुड़ शहर के एक कॉलेज के पास महिलाओं को देखकर आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए गाने वाले मनचले को एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने पकड़ कर जेल भेज दिया। महिला पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया और कहा कि पूरी रात हवालात का लीजिए। दरअसल हेड कांस्टेबल रेशू टीम के साथ बुलंदशहर रोड स्थित एक कॉलेज के सामने सादे कपड़ों में तैनात थी।

हापुड़। कॉलेज के सामने खड़े होकर आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए... गाना गाने वाले मनचले को नहीं पता था कि उसे रात का मजा हवालात में गुजारा कर लेना पड़ेगा।

Arvind Kejriwal: 'क्या BJP का सरकारें गिराना उचित है', केजरीवाल की RSS प्रमुख को चिट्ठी; पूछे 5 सवाल

Arvind Kejriwal on Mohan Bhagwat अरविंद केजरीवाल ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जिक्र करते हुए पांच सवाल पूछे हैं। पहले सवाल में पूर्व सीएम में ED-CBI का गलत मंशा से इस्तेमाल करने का जिक्र किया है। लेख के माध्यम से पढ़िए AAP के नेता के सभी सवाल

पॉल्यूशन से फाइट करेगी दिल्ली, WFH से लेकर Odd-Even तक; AAP सरकार के 'विंटर एक्शन प्लान' में और क्या-क्या

Winter Action Plan 2024 दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसको लेकर आज दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। सर्दियों में आने वाले समय में अगर प्रदूषण बढ़ा तो ऑड-ईवन लागू हो सकता है। इस बार विंटर एक्शन प्लान की थीम रखी गई है मिलकर चलें और प्रदूषण से लड़ें।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सर्दियों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर यह जानकारी साझा की है। 

Bihar News: बिहार में बीते 24 घंटे में नदी-तालाब में डूबने से 29 लोगों की हुई मौत, आठ को बचाया

बिहार में बीते 24 घंटे में नदियों और तालाबों में डूबने से 29 लोगों की मौत की सूचना है। प्रदेश के अकेले मुंगेर जिले में सबसे ज्यादा संख्या में इस वजह से मौतें हुई हैं। इसके बाद पूर्वी चंपारण भागलपुर और बिहारशरीफ से भी डूबकर मौत होने की खबर सामने आई है। हालांकि इस दौरान आठ लोगों को डूबने से बचाए जाने की भी सूचना है।

Mukesh Sahani: विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी का बड़ा एलान, सियासी पारा हाई, इस पार्टी की बढ़ा दी टेंशन

Bihar Politics विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के एक बयान से बिहार का सियासी पारा हाई हो गया है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि वह 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगले चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को आईटी क्षेत्र में मजबूत होने की जरूरत है ताकि हम लोग पार्टी का विस्तार तेजी से कर सकें।

Buxar News: बक्सर में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी को चाकू और पेचकस से गोदा, हालत देख परिवार का कांप उठा कलेजा

बक्सर के पांडेयपट्टी में एक गर्भवती महिला को उसके पति ने पेचकस और चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में पटना रेफर कर दिया गया। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaya News: गया पहुंचे BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्वजों के मोक्ष के लिए किया पिंडदान

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी गया जी में पिंडदान करने पहुंचे। उन्होंने विष्णुपद परिसर में कर्मकांड किया और विष्णुपद मंदिर में श्री हरि के चरण पर पिंड अर्पित किया। इसके बाद देवघाट पहुंचकर गया जी डैम के तट पर अपने पूर्वजों को जलांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गया जी में पिंडदान करना भारतीय संस्कृति और सभ्यता की पहचान है।

गया। मोक्ष और ज्ञान की भूमि गया जी में पिंडदान करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पहुंचे। उन्होंने अपने पूर्वजों के मोक्ष दिलाने को लेकर गयाजी स्थित विष्णुपद परिसर में कर्मकांड किया।