Skip to main content

देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ का पांचवां स्थान, उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। सरकार ने हाल ही में पुलिस स्वास्थ्य पीएचई (सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी) और पंचायत विभागों में 1068 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इन भर्तियों से राज्य में युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर मिलेंगे।

Jamshedpur News: जमशेदपुर के इस विधानसभा के लोगों की हुई चांदी, विधायक ने ताबड़तोड़ 17 योजनाओं का किया शिलान्यास

Jamshedpur News जमशेदपुर के जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने पंचायत भवन में 15वें वित आयोग पंचायत समिति मद से बनने वाली 17 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास तब होगा जब पंचायत और जन प्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे। विधायक ने पंचायत मुखियाओं और सदस्यों से जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर कई अधिकारी और जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Uttarakhand Weather Update: देहरादून में मौसम ने बदली करवट, भारी बारिश से शहर पानी-पानी

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के देहरादून में मौसम ने करवट बदली है। दोपहर में अचानक हुई झमाझम बारिश से शहर के ज्यादातर इलाके पानी-पानी हो गए हैं। मुख्य मार्ग जलमग्न हैं और नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है 

देहरादून। दून में सुबह से चटख धूप खिलने के बाद मौसम ने दोपहर में अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश की दौर शुरू हो गया। शहर के ज्यादातर इलाकों में करीब सवा 12 बजे से तेज बारिश जारी है। एक घंटे की जोरदार बारिश से शहर के मुख्य मार्ग जलमग्न हो चुके हैं।

OBC Survey: देहरादून में वर्ष 2011 की जनगणना पर ही होगा ओबीसी सर्वे, बदलाव के आसार कम

OBC Survey देहरादून नगर निगम के वार्डों में ओबीसी सर्वे की रिपोर्ट तैयार हो गई है। यह सर्वे वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया है। जिस पर वर्ष 2018 में निकाय चुनाव कराए गए थे ऐसे में वार्डों के आरक्षण में कोई बड़ा फेरबदल होने के आसार कम हैं। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सरकार देहरादून के वार्डों का आरक्षण निर्धारित करेगी।

रिश्तेदार का घर कब्जाने को मां-बेटी ने रची तगड़ी साजिश, झूठे केस में फंसाने के लिए ईट से फोड़े अपने सिर

Uttarakhand Crime News मां-बेटियों ने अपने ही रिश्तेदार को झूठे केस में फंसाने के लिए अपने सिर पर ईंट मारकर खुद को घायल कर लिया। पूरी घटना प्रत्यक्षदर्शियों के मोबाइल फोन के कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Badrinath Dham दर्शन के बाद सेल्फी लेने लगा लुधियाना का यात्री, खाई में गिरा

Badrinath Dham बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद सेल्फी लेने के चक्कर में लुधियाना का एक यात्री गहरी खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और स्थानीय नागरिकों ने रेस्क्यू कर यात्री को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। यात्री की हालत खतरे से बाहर है। इस घटना से हमें यह सीख मिलती है कि खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेना कितना खतरनाक हो सकता है। 

'पार्टी में खूनी संघर्ष शुरू हो जाएगा', मनोहर लाल ने कांग्रेस को सीएम फेस घोषित करने की दी चुनौती

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सभी भाजपा के सभी प्रत्याशियों को सीएम पद की दावेदारी चाहिए इससे वोट प्रतिशत बढ़ता है। मनोहर लाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर दम है तो वह सीएम का चेहरा घोषित करे। चेहरा घोषित करते ही कांग्रेस में खूनी संघर्ष शुरू हो जाएगा।