महालक्ष्मी की हत्या कर ओडिशा फरार हुआ आरोपी, कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- घटना से पूरा बेंगलुरु हिल गया
Mahalakshmi Murder Case कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में युवती महालक्ष्मी की नृशंस हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। उधर पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपी बेंगलुरु से ओडिशा फरार हो गया है। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि हत्याकांड से पूरा बेंगलुरु हिल गया है।
बेंगलुरु। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि 29 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या में शामिल संदिग्ध ओडिशा में मौजूद है। उसे पकड़ने के लिए और मामले को सुलझाने के लिए तीन से चार टीम को वहां भेजा गया है।
700 किसानों की मौत पर पीएम ने नहीं रखा दो मिनट का मौन', कंगना की माफी पर राहुल का पलटवार
कंगना रणौत ने बुधवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग वाली अपनी टिप्पणी वापस ले ली और कहा कि वो उनकी निजी राय थीं। कंगना के इस बयान के बाद विपक्षी दल ने मांग की कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी अभिनेत्री-राजनेता की टिप्पणियों से सहमत नहीं है तो उसे उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए। वहीं राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत की तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग वाली टिप्पणी को लेकर भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में पीएम मोदी को जवाब देना चाहिए।
कोलकाता कांड: CBI के चौंकाने वाले खुलासे, थाने में बदला गया क्राइम सीन; बनाए गए झूठे रिकॉर्ड
सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एक पत्र का जिक्र किया है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच करने को कहा है। केंद्रीय एजेंसी का भी दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खामियां पाई गई हैं। मसलन चोट के निशान की वीडियोग्राफी स्पष्ट नहीं है। इससे लगता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ छिपाने की कोशिश की गई है।
Suryakanta Vyas Died: 'जीजी' नहीं रहीं, राजस्थान की सबसे उम्रदराज MLA रहीं सूर्यकांता व्यास का निधन
Suryakanta Vyas passed away जोधपुर की पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांता व्यास का आज निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने बताया कि व्यास बीमार थीं और पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर ही थीं। छह बार विधायक रहीं व्यास ने पार्षद के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने निधन पर दुख जताया है।
जोधपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और जोधपुर की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का आज निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। उनके परिवार ने बताया कि व्यास बीमार थीं और पिछले कुछ महीनों से बिस्तर पर ही थीं।
गुजरात के साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे; 7 लोगों की मौत
Gujarat Sabarkantha accident साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा सामने आया है।हिम्मतनगर के पास सुबह एक ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुई कार शामलाजी से अहमदाबाद की ओर कई लोगों को लेकर जा रही थी।
साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हिम्मतनगर के पास बुधवार सुबह एक ट्रक से टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहुल से क्यों नाखुश हैं उमर अब्दुल्ला? बोले- कांग्रेस ने उतना काम नहीं किया, उम्मीद है कि जम्मू पर भी ध्यान देंगे
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस ने राहुल गांधी से नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने चुनाव में उतना काम नहीं किया जितनी उम्मीद थी। इस तरह के बयान से गठबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस 32 व नेकां 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पांच पर फ्रेंडली फाइट है।
'टल सकता था बदलापुर एनकाउंटर', बॉम्बे HC ने सवाल उठाते हुए पूछा- क्या आरोपी के हाथ-पैर में गोली नहीं मारी जा सकती थी?
Badlapur encounter बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपी के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि आरोपी अक्षय शिंदे की गोली मारकर हत्या टाली जा सकती थी। कोर्ट ने इसी के साथ पुलिस से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आरोपी के सिर में गोली मारनी जरूरी थी क्या उसके हाथ और पैर में गोली नहीं मारी जा सकती थी।
मुंबई। बदलापुर में दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपी के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि आरोपी अक्षय शिंदे की गोली मारकर हत्या टाली जा सकती थी। कोर्ट ने इसी के साथ पुलिस से कई सवाल भी पूछे हैं।