Skip to main content

AFG vs SA: अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराकर लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, गुरबाज से लेकर राशिद खान के नाम हुए अनोखे कारनामे

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को दूसरे वनडे में मात देकर सीरीज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान की इस जीत में रहमानुल्लाह गुरबाज और राशिद खान चमके। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। साउथ अफ्रीका के नाम भी रिकॉर्ड्स रहे लेकिन वो ऐसे कारनामे हैं जो कोई भी टीम अपने नाम करना नहीं चाहेगी।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। इस टीम ने शारजाह में खेले गए दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को हरा सीरीज अपने नाम कर ली। ये अफगानिस्तान की साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली सीरीज जीत है। इस जीत में अफगानिस्तान ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Ramayana The Legend of Prince Rama: 31 साल बाद थिएटर्स में रिलीज हो रही 'रामायण', भारत में क्यों हुई थी बैन?

इंडो-जपानी पौराणिक फिल्म रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम 31 साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फरहान अख्तर गीक पिक्चर्स इंडिया के साथ इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में उतार रहे हैं। फिल्म कब रिलीज हो रही है किन-किन भाषाओं में आएगी आइए आपको फिल्म से जुड़ी सारी डिटेल्स देते हैं।

पौराणिक कथा रामायण से प्रेरित कई फिल्में और शोज बने हैं, जो दर्शकों के दिल में एक खास जगह रखते हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी थी जो भारत में बैन हो गई थी। इस फिल्म का निर्माण जापान में हुआ था। हम बात कर रहे हैं रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम की।

'पैसा फेंक तमाशा देख', Mukesh Khanna का पान मसाला विज्ञापन करने वाले बॉलीवुड स्टार्स पर फूटा गुस्सा

Mukesh Khanna सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज उठाने से पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के उन सितारों पर नाराजगी जाहिर की है जो पान मसाला का विज्ञापन कर रहे हैं। वह कई बार पान मसाला का विज्ञापन करने वाले सितारों पर गुस्सा जता चुके हैं इस बार उन्होंने एक पोस्ट के जरिए भड़ास निकाली है।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वह बेधड़क होकर राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते हैं। हाल ही में, उन्होंने पान मसाला का विज्ञापन करने वाले सितारों पर गुस्सा निकाला है।

मणिपुर में घुसे 900 आतंकवादी, क्या म्यांमार से रची जा रही बड़ी साजिश? खुफिया रिपोर्ट से मची सनसनी

Manipur Violence म्यांमार के करीब 900 आतंकवादी मणिपुर में घुस गए हैं। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में दावा किया गया है। म्यांमार से सटे पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि यह कुकी बहुल इलाका है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये आतंकी 30-30 के गुट में राज्यभर में फैलाना चाहते हैं। राज्यभर में पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2024: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर करें इस कथा का पाठ, तभी पूर्ण होगा व्रत

हिदू धर्म में विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का खास महत्व है। यह दिन पूरी तरह से बप्पशुभ दिन पर जो लोग भाव के साथ व्रत रखते हैं और पवित्रता के साथ पूजा-पाठ के सभी नियमों का पालन करते हैं उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 21 सितंबर यानी आज मनाई जा रही है।

Agra News: बहाने से मोबाइल लेकर वक्फ बोर्ड के समर्थन में किए वोट, दो गिरफ्तार; खुफिया एजेंसियाें ने की पूछताछ

आगरा। बहाने बनाकर मोबाइल हासिल कर युवक ने वक्फ बोर्ड के समर्थन में वोट कर दिए। मोबाइल पर इस्लाम से संबंधित मैसेज मिलने पर मोबाइल धारकों को जानकारी हुई। शुक्रवार को वे मोबाइल लेकर अछनेरा थाने पहुंचे और तहरीर दे दी। तीन युवकों की तहरीर पर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित युवक और उसके सहयोगी किशोर काे गिरफ्तार कर लिया। दोनों से लोकल इंटेलीजेंस यूनिट के साथ एटीएस भी पूछताछ कर रही है

JSSC CGL Exam: झारखंड सीजीएल परीक्षा से पहले भंडाफोड़, होटल से छह अलग-अलग बंडलों में मिले 94 लाख रुपए

Jharkhand CGL Exam 2024 पलामू के मेदिनीनगर में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा से पहले होटल/लाज में छापेमारी हुई। इसमें 94 लाख रुपये और दो युवक हिरासत में लिए गए। गिरफ्तार युवक बिहार के औरंगाबाद और पटना से हैं। उन्होंने बताया कि यह रुपया वाराणसी के एक स्वर्ण व्यवसायी ने दिया था। आयकर विभाग को सूचित किया गया है और जांच जारी है।