Skip to main content

Ara News: आरा के फल गोदाम में लगी भीषण आग, बड़ी वजह आई सामने; मची अफरा-तफरी

बिहार के आरा के नवादा थाना क्षेत्र में एक फल गोदाम में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग का कारण बिजली के शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। गोदाम में रखे फल प्लास्टिक के कैरेट और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गोदाम मोहम्मद असगर का बताया जा रहा है।

आरा। आरा के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित एक फल गोदाम में शनिवार की सुबह बिजली के शार्ट- सर्किट से भीषण आग लग गई। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया। गोदाम में फल, प्लास्टिक का कैरेट, रदी सामान समेत कार्टन रखा हुआ था, जो जलकर खाक हो गया है।

Bihar: एनआईटी बिहटा में छात्रा ने की आत्महत्या, छात्रों का हंगामा जारी; कैंपस को किया गया बंद

शुक्रवार की देर शाम बिहटा के सिकंदरपुर स्थित एनआईटी पटना में पढ़ रही दूसरे वर्ष की एक छात्रा के द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सूचना के बाद एनआईटी के स्टूडेंट आक्रोशित हो गए। हाथ मे कैंडिल लेकर कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामले को शांत करवाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Nitish Kumar: नीतीश कुमार अचानक क्यों पहुंचे वैशाली? डीएम भी साथ में रहे मौजूद; अधिकारियों को मिला ऑर्डर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक वैशाली में निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां उन्होंने डीएम यशपाल मीणा के साथ मिलकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। बता दें कि बाढ़ के चलते वैशाली में कई जगहों पर स्थिति गंभीर है। नीतीश कुमार ने सभी बाढ़ पीड़ितों को मदद का भरोसा दिया है। तीन पालियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

IND vs PAK मुकाबले की नई तारीख आई सामने, Asia Cup 2024 में इस दिन होगी दोनों टीमों की महाभिड़ंत

भारत और पाकिस्तान टीम के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है सभी की नजरें इसी मैच पर टिकी होती हैं। एक बार फिर ये दोनों टीमें 22 गज की पिच पर टकराने जा रही हैं। अगले महीने होने वाले इमरजिंग एशिया कप में दोनों टीमों का सामना होगा। इस टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ी खेलते हैं। टीम इंडिया मौजूदा विजेता के तौर पर इसमें उतरेगी।

IND vs BAN 1st Test: Rishabh Pant ने रचा इतिहास, गुरु MS Dhoni को छोड़ा पीछे

भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के बीच चेपॉक में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट में ऋषभ पंत ने शतक ठोका। लंबे समय वापस क्रिकेट के इस फॉर्मेट में वापसी करने वाले पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली। यह पंत के टेस्‍ट करियर की छठी सेंचुरी है। ऐसे में उन्‍होंने पूर्व भारतीय कप्‍तान एमएस धोनी की बराबरी कर ली है।

Laxmi Ganesh Puja: दिवाली पर मां लक्ष्मी के साथ क्यों होती है गणेश जी की पूजा, कथा के साथ-साथ खास संदेश भी

दिवाली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिवाली की धूम न केवल पूरे देश में बल्कि विदेशों तक भी देखने को मिलती है। दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की साथ में पूजा की जाती है जिसके पीछे एक पौराणिक कथा होने के साथ-साथ एक खास संदेश भी छिपा हुआ है। चलिए जानते हैं इस विषय में।

आपसे देखा होगा कि सभी देवताओं की पूजा पूजा उनकी अर्धांगिनी के साथ की जाती है, जैसे शिव जी की पार्वती के साथ, राम जी की सीता माता के साथ। लेकिन दिवाली पर लक्ष्मी जी के साथ गणेश जी का पूजन किया जाता है। जबकि लक्ष्मी जी विष्णु जी की पत्नी है और गणेश जी की पत्नियां रिद्धि-सिद्धि हैं।

IND vs BAN 1st Test: भारत ने दूसरी पारी 287 रन पर घोषित की, बांग्‍लादेश को 514 रन का टारगेट दिया; पंत-गिल ने ठोका शतक

चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट की दूसरी पारी भारत ने 287/4 रन पर घोषित कर दी। ऐसे में बांगलदेश को जीत के लिए 514 रन का टारगेट मिला है। पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली। वहीं गिल 176 गेंदों पर 119 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की दूसरी पारी में अन्‍य किसी प्‍लेयर का बल्‍ला नहीं चला।

चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट की दूसरी पारी भारत ने 287/4 रन पर घोषित कर दी। ऐसे में बांगलदेश को जीत के लिए 514 रन का टारगेट मिला है।