UP News: दुष्कर्म के जिस आरोपित को मृत मानकर पुलिस ने बंद की फाइल, वो 13 वर्ष बाद मिला जिंदा
आरोपित के एक युवती से प्रेस संबंध थे। वर्ष 2011 में दुष्कर्म व लूट के आरोप में गया था जेल। जमानत पर आने के बाद उसने स्वजन से सभी संपर्क तोड़ लिए और हरियाणा में मजदूरी करने लगा। उसने किसी से स्वजन को फोन कर कहलवाया कि उसका कैंसर का इलाज चल रहा है। फिर उसने मौत की बात भी पहुंचा दी।
शाहजहांपुर। युवती से दुष्कर्म व लूट के आरोपित ने सजा से बचने के लिए अपनी ही मृत्यु की कहानी गढ़ दी। सिर्फ जानकारी के आधार पर 13 वर्ष तक स्वजन व पुलिस मानते रहे कि वह अब इस दुनिया में नहीं है।
IPS अभिषेक झा ने सिपाहियों की तैनाती में किया बड़ा फेरबदल; खुफिया विभाग की जांच के बाद 38 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
एसपी अभिषेक झा ने खुफिया विभाग से कराई थानों की जांच के बाद बड़ा कदम उठाया है। थानों में तैनात 38 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एक साथ हुई कार्रवाई से विभाग में हलचल मची है। माना जा रहा है कि अभी कई पुलिसवाले जांच के दायरे में हैं। लाइन से पुलिसवालों को थाना भेजा है।
बिजनौर। एसपी ने जिले में सिपाहियों की तैनाती में बड़ा उलटफेर किया है। कुल 75 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किया गया हैं। इनमें थानों के कारखास (थानेदारों के चहेते) 38 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। उन्हें लाइन का रास्ता दिखा दिया है।
Meerut News: युवक ने वायरल किया अश्लील वीडियो, आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान; घटना दबाने में जुटी रही पुलिस
चर्चा है कि आरोपित पक्ष के लोगों ने पीड़ित को इज्जत का वास्ता देकर काफी डराया। उसके बाद स्वजन ने पुलिस को लिखित में तहरीर दी जिसमें बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की मांग की। पुलिस ने इसी तहरीर को आधार बनाकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही किशोरी का अंतिम संस्कार करा दिया।
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने किशोरी से दोस्ती कर उसका अश्लील वीडियो बनवा लिया। उसके बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उसी से क्षुब्ध हाेकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया है
Kanpur News: जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने दिनदहाड़े युवक की रॉड से पीटकर की हत्या, वीडियो वायरल
यूपी के कानपुर में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने शुक्रवार की शाम बीच सड़क साहिल नाम के युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपितों के खिलाफ दिवंगत की बहन को एक मुकदमे में गवाही देनी थी जिसे रोकने का दबाव बना रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
'Telegram देश के लिए खतरा', यूक्रेन ने बैन किया App; रूस पर लगाया गंभीर आरोप
Telegram Ban यूक्रेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर बैन लगाने का फैसला किया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वोलोदिमीर जेलेंस्की सरकार ने ये फैसला लिया है। यूक्रेन ने बताया कि आखिर उसने ये फैसला क्यों लिया है। रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) में धड़ल्ले से टेलीग्राम का इस्तेमाल होता है। बता दें कि टेलीग्राम के 900 मिलियन यूजर्स हैं।
Tirupati laddu: 'अब सब साफ होना चाहिए...सीक्रेट नहीं चलेगा', लड्डू विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने की CBI जांच की मांग
अब भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने आंध्र प्रदेश सरकार से मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मंत्री ने कहा कि तिरुपति लड्डू मामले आंध्र प्रदेश सरकार या तो विशेष टीम गठित करे या मामले को सीबीआई को सौंपे।
तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू परसाद में गाय की चर्बी की बात पर हर जगह हंगामा मचा है। हिंदू समुदाय काफी नाराज है। वहीं, अब भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने आंध्र प्रदेश सरकार से मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
IND vs BAN: 50 रन बनाते ही गिल ने जड़ दिया स्पेशल 'शतक', निकाली पहली पारी की कसर
शुभमन गिल ने चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में निराश किया था लेकिन दूसरी पारी में गिल का बल्ला जमकर चल गया। उन्होंने अर्धशतक जमाने के साथ-साथ ही एक स्पेशल शतक पूरा कर लिया। गिल ने मेहेदी हसन मिराज के ओवर में दो छक्के मार अपना अर्धशतक पूरा किया और अपना नाम एक खास क्लब में लिखवा लिया।