Flood Alert: सरायकेला में भारी बारिश के बाद नहर में उफान, घरों में पानी घुसने से हड़कंप; मकान भी क्षतिग्रस्त
सरायकेला में भारी बारिश के बाद तबाही शुरू हो गई है। नहर का पानी उफान पर है। इसकी वजह से घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ के पानी से मिट्टी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि घरों में पानी तब घुसना शुरू हुआ जब मौसम बिल्कुल साफ था।
राजनगर। राजनगर प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश से नदी, नाले और तालाब उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण ईचा खरकाई डैम का मुख्य नहर लबालब हो गया है। मंगलवार को राजनगर के श्यामनगर फार्म के पास ईचा डैम का दायीं मुख्य नहर का पानी उफानते हुए ब्रांच कैनल (शाखा नहर) में चला गया।
भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे सूखा बंदरगाह का बनेगा नया डिजाइन, SDM के नेतृत्व में टीम ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बन रहे भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट का डिजाइन नए सिरे से तैयार होगा। एसडीएम की अध्यक्षता में निरीक्षण करने गई विशेषज्ञों की टीम ने इसका सुझाव दिया है। ड्राई पोर्ट से पुरानी जल निकासी की व्यवस्था बाधित हो रही है जिससे टनकपुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या हो रही है।
नशे में धुत कांस्टेबल पड़ा रहा नाले में, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने किया निलंबित
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक कांस्टेबल नशे की हालत में नाले में पड़ा मिला। किसी ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के जरिए एक वीडियो मिली है। जांच में पता चला कि कांस्टेबल जितेंद्र कुमार झनकइया थाने में तैनात था।
CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के गांवों के लिए सीएम धामी की बड़ी घाेषणा, शहर के बाद शुरू होगी ये व्यवस्था
उत्तराखंड सरकार अगले छह महीनों में राज्य के सभी 95 विकासखंडों के 7674 गांवों में घर-घर से कूड़ा उठाने और उसके प्रबंधन का कार्य शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा की। अभी तक केवल शहरी क्षेत्रों में ही घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य होता है।
देहरादून। घरों से कूड़ा उठान न होने व आसपास कचरे के ढेर की समस्या से जूझ रहे प्रदेश के 95 विकासखंडों के 7,674 गांवों में सरकार अगले छह माह में कूड़ा उठान व इसके प्रबंधन का कार्य शुरू करने जा रही है।
पंजाब के पंचायतों में अब ब्लाक स्तर पर आरक्षण, राज्यपाल ने संशोधन बिल को दी मंजूरी; अक्टूबर में हो सकते हैं चुनाव
पंजाब में पंचायत चुनावों की तस्वीर साफ हो गई है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंचायत राज संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पंचायतों में आरक्षण की रोटेशन पॉलिसी खत्म हो गई है। अब ब्लाक स्तर पर आरक्षण होगा। माना जा रहा है कि चुनाव अक्टूबर मध्य में करवाए जा सकते हैं।
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में चार सितंबर को पारित पंचायत राज संशोधन बिल को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दे दी है। इससे पंचायतों में आरक्षण की रोटेशन पॉलिसी समाप्त हो गई है। पहले पंचायत को रिजर्व किया जाता था, लेकिन अब ब्लाक स्तर पर आरक्षण होगा।
Safdarjung अस्पताल में इलाज कराने वाले बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, मरीजों को मिलेगी अब खास सुविधा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सफदरजंग अस्पताल में अब बुजुर्गों को इलाज कराना आसान हो जाएगा। क्योंकि यहां पर अलग से जेरियाट्रिक वार्ड शुरू किया गया है। बदा दें एम्स के बाद यह दिल्ली का दूसरा अस्पताल है जहां बुजुर्गों के लिए अलग वार्ड शुरू हुआ। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई बार बुजुर्ग मरीजों को अस्पताल में बेड मिलने में परेशानी होती है।
ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! 27 सितंबर से शुरू होगी Great Indian Festival सेल, ऐसे लें कम में ज्यादा का फायदा
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्विट से 27 सितंबर से शुरू हो रही है। वहीं प्राइम यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले ही 26 सितंबर को शुरू हो रही है। इस सबसे बड़ी सेल में आप मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक की छूट पा सकेंगे। इतना ही नहीं स्मार्ट टीवी पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।