Skip to main content

Delhi Weather: सुबह कई जगह हुई बूंदाबांदी, दिल्ली में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। जिस कारण से अधिकतम तापमान दो डिग्री तक गिर सकता है। बुधवार सुबह को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। IMD ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच दिल्लीवालों को अगले कुछ दिन उमस से राहत मिली रहेगी।

नई दिल्ली। हल्की वर्षा और बूंदाबांदी के असर से आज भी राजधानी में गर्मी के तेवर अभी नरम ही बने हुए हैं। उमस भरी गर्मी से भी फिलहाल दिल्ली वासी थोड़ी राहत भी महसूस कर रहे हैं। यह राहत फिलहाल बरकरार रहेगी।

CM Yogi Ghaziabad Visit: सीएम योगी आज आएंगे गाजियाबाद, 757 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आएंगे। यहां पर घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सीएम 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर आज मतदाताओं को साधेंगे। पढ़ें कौन-कौन सी परियोजनाएं हैं जिनका सीएम लोकार्पण करेंगे।

एक बार फिर चर्चा में आया बिकरू कांड, अपने बयान से पलट रहे पुलिसकर्मी; अब IPS अखिल कुमार ने दिए जांच के आदेश

बिकरू कांड में पुलिसकर्मियों के बयान बदलने से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से मिलकर इस संबंध में शिकायत की। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बिकरू कांड में दर्ज तीन मुकदमों में से मुख्य केस की सुनवाई कानपुर देहात की अदालत में चल रही है।

CM Yogi Ghaziabad Visit: आज गाजियाबाद आएंगे CM योगी, ट्रैफिक डायवर्जन लागू; घर से निकलने से पहले करें रूट चेक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद आ रहे हैं। वह यहां घंटाघर रामलीला मैदान में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह 757 करोड़ रुपये की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा कृपया घर से निकलने से पहले रूट चेक कर लें।

Dial 112 के पुलिस कर्मियों की दबंगई, गाड़ी से टकराई गाय तो पशुपालक की बेरहमी से कर दी पिटाई; मचा बवाल

बिहार के मधुबनी जिले बेनीपट्टी इलाके में डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में बवाल शुरू हो गया है। पुलिस के इस रवैये को लेकर लोग भड़क उठे हैं। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। इसको लेकर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई है।

बेनीपट्टी। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के बसैठ में डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान राहुल कुमार झा के रूप में हुई है। पिटाई किए जाने के विरोध में लोगों ने बसैठ में सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया है। घायल राहुल को इलाज के लिए दरभंगा भेज दिया गया है।

Saharsa News: चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म मामले में हुआ एक्शन, स्कॉर्पियो गाड़ी को सहरसा पुलिस ने किया बरामद

सहरसा में सदर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। पहली घटना में चलती कार में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया। दूसरी घटना में एक किशोरी ने प्रेम प्रसंग में जहर खाकर जान दे दी जिसकी जांच की जा रही है।

सहरसा। सहरसा में सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में चलती कार में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Son River: तेजी से बढ़ रहा सोन नदी का जलस्तर, बराज से छोड़ा गया 5 लाख 22 हजार क्यूसेक पानी

सोन नदी में जलस्तर में वृद्धि जारी है जिससे बिहार में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। इंद्रपुरी बराज से 5 लाख 22 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने तटवर्ती इलाकों के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। वहीं लोगों को सोन की तरफ जाने से भी रोका जा रहा है।

रोहतास:-लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण बुधवार को भी सोन के जलस्तर में वृद्धि जारी रही। ऐसे में इंद्रपुरी बाराज से पांच लाख 22 हजार क्यूसेक से अधिक पानी सोन नदी में छोड़ा गया।