Skip to main content

Bihar Flood Live: बिहार में कहां-कहां आई बाढ़? देखें डराने वाली तस्वीरें, तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में घुसा पानी

बिहार में मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। निचले इलाके और दियारा वाले इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। कई जगह आवासीय कॉलोनी और स्कूलों में भी पानी घुस गया है। पटना में कई स्कूलों को बंद करने की नौबत आ गई है।

UP News: हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे अयोध्या धाम की यात्रा, आगरा से रामनगरी का किराया मात्र 45 हजार रुपये

अयोध्या धाम की यात्रा हेलीकॉप्टर से पूरी होगी। 45 हजार रुपये में हेलीकाप्टर से अयोध्या की यात्रा की जा सकेगी। कंपनी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 60 घंटे से पहले बुकिंग कराने वालों को 40 प्रतिशत की छूट देगी। उड़ान में पांच किलो वजन की सामग्री ले जाने की अनुमति होगी। कंपनी ने दररों की घाेषणा कर दी है।

Bareilly News: STF ने हाथी के दो दांतों के साथ पकड़े तीन अंतरराज्यीय तस्कर, लंबे समय से कर रहे थे तस्‍करी

बरेली क्षेत्र में हाथी दांत तस्करों की लोकेशन मिलने के बाद उत्तराखंड एसटीएफ ने यूपी एसटीएफ और डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली के साथ मिलकर सीबीगंज थाना क्षेत्र से तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से सवा तीन फीट लंबे दो हाथी दांत बरामद किए गए।

UP News: देवरिया में पूर्व प्रधान की दबंगई, महिला व उसके पति को पेड़ में बांधकर पीटा

देवरिया में पूर्व प्रधान ने हैवानियत की हद पार कर दी। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल में चोरी के आरोप में एक महिला व उसके पति की पेड़ में बांध कर पिटाई की और गर्म लोहे के राड से दाग भी दिया। अब पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा है। पुलिस ने पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

देवरिया। जिले में पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने हैवानियत की हद पार कर दी। जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के परसा जंगल में चोरी के आरोप में एक महिला व उसके पति की पेड़ में बांध कर पिटाई की और गर्म लोहे के राड से दाग भी दिया।

महोबा में फिर खाकी एक बार फिर हुई दागदार, चार साल पहले भी IPS ने कर दिया था कांड; अब आया नया मामला

महोबा पुलिस एक बार फिर चर्चा में है इस बार एक क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में। 2020 में तत्कालीन एसपी मणीलाल पाटीदार पर अवैध वसूली और हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में एसपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और एसपी आज भी जेल में हैं। अब चरखारी में एक व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे।

Baghpat Accident: गणेश विर्सजन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली में पिकअप ने टक्कर मारी; दो की मौत, चार घायल

तमाम सख्ती के बावजूद ट्रैक्टर ट्रॉली से यात्रा यूपी में रुक नहीं रही हैं। यूपी में हुए हादसों के बाद पुलिस को काफी बार चेतावनी मिली लेकिन फिर भी ट्रॉली से जानलेवा सफर जारी है। बागपत में गणपति विसर्जित कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हादसा घटित हो गया। टक्कर मारने वाली पिकअप को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को साैंप दिया।

मां श्रीदेवी की तरह तमिल भाषा बोल Janhvi Kapoor ने लूटी ली महफिल, फैंस हुए सरप्राइज

इन दिनों एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म देवरा को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में इसका धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। देवरा के प्रमोशन के दौरान जाह्ववी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) की तरह तमिल भाषा बोलती दिख रही हैं। उनके वीडियो को देखकर फैंस हैरान हैं।