नीतीश-तेजस्वी की मीटिंग के बाद अटकलों का बाजार गर्म, डायरेक्ट पटना पहुंच रहे जेपी नड्डा; खेला होगा?
3 सितंबर को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई थी। बैठक 30 मिनट तक चली। इस मीटिंग को लेकर पटना से दिल्ली तक सियासी अटकलों का बाजार गर्म रहा। वहीं अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद पटना आ रहे हैं। वह शुक्रवार को पटना पहुंचेंगे। यहां उनकी मुलाकात बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ-साथ बिहार सीएम नीतीश कुमार से भी होगी।
Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर 2 राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी
हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के अगले दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस तिथि पर देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से आय सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर होती है।
'शाही' पर संतों का सवाल: महाकुंभ में उर्दू-फारसी शब्दों के विरोध में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद; PM-CM से भी करेंगे अपील
संतों ने महाकुंभ में उर्दू-फारसी शब्दों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि शाही स्नान और पेशवाई जैसे शब्दों का इस्तेमाल हमारी संस्कृति और परंपरा के विपरीत है। अखाड़ा परिषद ने इन शब्दों को बदलकर राजसी स्नान और छावनी प्रवेश करने का प्रस्ताव रखा है। उज्जैन (मध्य प्रदेश) में महाकाल की शाही सवारी का नाम राजसी सवारी किए जाने के बाद अब महाकुंभ में भी उर्दू-फारसी शब्दों के प्रचलन का विरोध संतों ने किया है। शाही स्नान व पेशवाई का नाम बदलने की मांग उठाई है।
YEIDA तैयार कर रहा प्रस्ताव, शासन दे चुका मंजूरी; जमीन अधिग्रहण की अधिकतम सीमा 5 से बढ़ाकर अब 20 प्रतिशत
शासन से मंजूरी मिलने के बाद यीडा YEIDA नेप्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। यीडा ने तकरीबन 6000 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत करने का फैसला किया था। यह जमीन करीब 40 गांवों की है। वहीं यमुना प्राधिकरण को हुडको से दस हजार करोड़ का ऋण मिलेगा। पढ़िए आखिर यीडा ने क्या-क्या तैयारी शुरू की है ?
ग्रेटर नोएडा:- यमुना प्राधिकरण जमीन अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजेगा। शासन से जिले में जमीन अधिग्रहण की अधिकतम सीमा पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत होने के बाद प्राधिकरण ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है।
Election 2024: इंडी गठबंधन से कौन लड़ेगा उपचुनाव? कांग्रेस और सपा में दावेदारी की जंग; बनाई रणनीति
उत्तर प्रदेश में दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव को लेकर अपने अव्वल नेताओं को मैदान में उतारने की कोशिश में हैं। इसी क्रम में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी जोन के प्रभारी राजेश तिवारी ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ चुनाव की रणनीति बनाई।
GOAT Box Office Collection: बगैर हिंदी रिलीज के 'गोट' ने मचाया बवंडर, क्या पहले दिन 'स्त्री 2' से निकली आगे?
GOAT Day 1 Box Office Collection थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के फैंस को फिल्म गोट के रूप में मनोरंजन की नई सौगात मिली है। आज से गोट को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है। लिमिटेड प्रमोशन के बावजूद गोट ने रिलीज के पहले बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। GOAT Box Office Collection Day 1: दक्षिण सिनेमा की आन, मान और शान सुपरस्टार थलापति विजय की बहुचर्चित फिल्म ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम यानी से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साइंस फिक्शन और एक्शन थ्रिलर के तौर पर विजय की इस फिल्म ने आते ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है।
रूस-यूक्रेन जंग रुकवाएगा भारत? युद्ध के बीच पुतिन को आई दोस्त मोदी की याद, बोले- मेरा भरोसा काफी मजबूत
यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अहम बयान दिया है। पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच मध्यस्थता के लिए भारत चीन व ब्राजील ईमानदारी से कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को हल करने में जो ईमानदारी से रूचि रखते हैं। इसमें चीन ब्राजील और भारत शामिल हैं।