Bathinda Accident News: बठिंडा में दर्दनाक हादसा, फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से छात्रों से भरा ऑटो पलटा; 12 बच्चे घायल
पंजाब के बठिंडा में गुरुवार दोपहर फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से छात्रों से भरा ऑल्टो पलट गया। इस हादसे में 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं आरोपी ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर है। घायल बच्चे निजी स्कूल के बताए जा रहे हैं।
बठिंडा। बठिंडा में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर की 100 फीट रोड पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर से स्कूली बच्चों का एक ऑटो बीच सड़क पर पलट गया।
भारत,चीन और ब्राजील मिलकर रुकवा देंगे रूस-यू्क्रेन युद्ध?' पुतिन ने शांति वार्ता को लेकर किया बड़ा एलान
Russia Ukraine war राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि चीन भारत और ब्राजील यूक्रेन पर संभावित शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने यह बात कही है। हालांकि उन्होंने कहा कि रूस का पहला उद्देश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को कब्जे में लेना है। यूक्रेन भी चाहता है कि भारत शांति वार्ता का मध्यस्थता करे।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाने के लिए भारत की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है। पिछले कुछ महीनों में पीएम मोदी रूस और यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं।
Skoda Slavia Monte Carlo Track Review: कैसा है स्लाविया का मोंटे कॉर्लो एडिशन, ड्राइविंग में कितना है बेहतर
स्कोडा की ओर से भारतीय बाजार में Skoda Slavia के Monte Carlo एडिशन को हाल में ही लॉन्च किया गया है। इस मिड साइज सेडान कार को हमने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर चलाकर देखा। यह कार चलाने में कितनी दमदार है और इसकी हैंडलिंग कितनी बेहतर है। सामान्य स्लाविया के मुकाबले मोंटे कॉर्लो एडिशन में क्या बदलाव हैं। आइए जानते हैं।
Gmail अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए ऑन करें टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन, पासवर्ड लीक होने पर भी नहीं चोरी होगा डेटा
जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपने अकाउंट की सिक्योरिटी का खास ख्याल रखने की जरूरत होगी। अगर हम कहें कि हैकर के पास आपका जीमेल पासवर्ड होने के बाद भी डेटा नहीं चुराया जा सकता है तो आप भी इस बारे में जानकारी लेना चाहेंगे। दरअसल गूगल की ओर से अकाउंट सिक्योरिटी के लिए टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी जाती है।
सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं Shah rukh khan, सलमान खान और अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे
फॉर्च्यून इंडिया 2024 की सबसे ज्यादा टैक्स भरने वालों की लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट में शाहरुख खान सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले अभिनेताओं में हैं। पिछले साल ये रिकॉर्ड अक्षय कुमार के नाम था जबकि इस बार टॉप 20 में भी उनका नाम नहीं है। वहीं करीना सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली फीमले एक्ट्रेस हैं। कोहली भारतीय प्लेयर में सबसे आगे हैं।
OMG! टीवी की 'प्रेरणा' की बेडरूम फोटोज ने मचा डाला हल्ला, फैंस ने पूछा ब्यूटी का राज
श्वेता तिवारी टीवी की वो अदाकारा हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी कमसिन अदाओं से अक्सर श्वेता फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती हैं। इस बीच अभिनेत्री की लेटेस्ट बेडरूम फोटोज सामने आ गई हैं जिनमें उन्होंने अपने हॉट अवतार से महफिल लूट ली है। आइए एक नजर श्वेता तिवारी की इन फोटोज पर डालते हैं।
Jigra Poster Release: भाई की रक्षा के लिए Alia Bhatt ने उठाए हथियार, पोस्टर देखने के लिए चाहिए 'जिगरा
आलिया भट्ट इमेज कॉन्शियस एक्ट्रेस नहीं हैं इस बात का प्रमाण वह अपनी कई फिल्मों में दे चुकी हैं। शनाया हो या गंगुबाई या फिर राजी की सहमत खान आलिया ने हमेशा किरदारों के साथ चुनौतियां स्वीकार की हैं। आगामी फिल्म जिगरा में वह जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगी। इस फिल्म से हाल ही में उनका नया पोस्टर रिलीज हुआ।
आलिया भट्ट बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं, जो किसी भी तरह का रिस्क लेने से पीछे नहीं हटती। वह हर फिल्म में अपने किरदार से लोगों को सरप्राइज करती हैं। फैंस भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं कि उन्हें भले ही नेपो किड कहा जाता हो, लेकिन अभिनय के मामले में वह सबसे आगे हैं।