Skip to main content

Gautam Gambhir ने भारतीय टीम को निडर होकर खेलने का दिया 'गुरुमंत्र', यशस्‍वी जायसवाल ने किया खुलासा

भारतीय टीम के युवा बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल ने बताया कि गौतम गंभीर ने एक मंत्र दिया जिसकी मदद से भारतीय टीम निडर होकर क्रिकेट खेल रही है। यशस्‍वी जायसवाल इस समय दलीप ट्रॉफी 2024 में हिस्‍सा ले रहे हैं जहां वो भारत ए का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज पहली पारी में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जानें जायसवाल ने गंभीर के किस मंत्र का खुलासा किया।

भारत के युवा बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल बांग्‍लादेश के खिलाफ आगामी टेस्‍ट सीरीज को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। 22 साल के बल्‍लेबाज ने खुलासा किया है कि नव-नियुक्‍त हेड कोच गौतम गंभीर ने भारत को निडर क्रिकेट खेलने में मदद की है।

Haryana Election: टिकट कटने का गम... फूट-फूटकर रोईं पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन; BJP को चेतावनी देकर किया बड़ा एलान

BJP Candidate List भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन को बड़ा झटका लगा है। कविता जैन का टिकट कटने पर उनके समर्थकों में बड़ी नाराजगी है। वहीं कविता जैन के समर्थकों ने बुधवार को एक बैठक बुलाई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कविता जैन फूट-फूटकर रोई। अब कविता के समर्थकों ने एक बड़ा एलान किया है।

भाजपा में बगावत का 'सीरियल ब्लास्ट', इस्तीफों की लगी होड़; रणजीत चौटाला से लेकर सावित्री जिंदल तक ने छोड़ी पार्टी

Haryana Election 2024 टिकट नहीं मिलने से बीजेपी के कई कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। साथ ही कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कई मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है। साथ ही कई नेता पहले से टिकट की आस लगाए बैठे थे उन्हें निराशा हाथ लगी है। रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी से अपना सफर खत्म कर लिया है।

J&K Election 2024: चल संपत्ति में अल्ताफ बुखारी से अमीर हैं पत्नी, अचल संपत्ति में पति से पीछे, जानिए कितनी है संपत्ति

जम्मू-कश्मीर के नेता अल्ताफ बुखारी ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनके द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र से पता चला है कि उनकी पत्नी चल संपत्ति के मामले में उनसे काफी अमीर हैं। हालांकि अचल संपत्ति में बुखारी अपनी पत्नी से आगे हैं। बुखारी के पास 4.30 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 97.37 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। 

Himachal News: अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर मणिमहेश के लिए बने मास्टर प्लान, शून्यकाल में विधायकों ने उठाए कई मुद्दे

हिमाचल विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विधायकों ने कई मुद्दे उठाए। जनकराज ने मणिमहेश यात्रा की व्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। भवानी सिंह पठानिया ने कांगड़ा से ईएनसी कार्यालय को मंडी शिफ्ट करने का मामला उठाया। कुलदीप राठौर ने ठियोग को जिला अस्पताल बनाने की घोषणा को लागू करने की मांग की। संजय रत्न ने शिमला-कांगड़ा सड़क की खस्ता हालत का मुद्दा उठाया।

फिल्मी स्टाइल में भोपाल के म्यूजियम से करोड़ों की कीमती वस्तुएं चुरा लीं, पढ़िए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी?

Bhopal News भोपाल के स्टेट म्यूजियम में एक शख्स ने फिल्मी अंदाज में चोरी करने की कोशिश की। इस कोशिश में वह सफल भी हो गया। दिक्कत यह रही कि वह चोरी करने की नीयत से संग्रहालय के अंदर तो चला गया लेकिन बाहर निकलना उसके लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ। पढ़िए कैसे सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया?

देश का पहला बायोमार्कर किट: छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों ने बनाया कोविड-19 की गंभीरता का अनुमान लगाने वाला उपकरण

यह रिसर्च कोविड-19 की पहली लहर के दौरान शुरू किया गया था और इसके परिणाम हाल ही में साइंटिफिक रिपोर्ट्स पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। इस किट को भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट के लिए भी आवेदन किया गया है। मुख्य वैज्ञानिक डॉ जगन्नाथ पाल और उनकी टीम ने इस किट को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस शोध में डॉ योगिता राजपूत ने भी अहम योगदान दिया।