हजारीबाग में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना रहे चर्च, कब्रिस्तान-मजार, चल रहा प्रचार और मतांतरण का खेल
झारखंड में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर कब्रिस्तान मजार चर्च और मदरसा बनाए जा रहे हैं। हजारीबाग रांची पाकुड़ साहिबगंज सिमडेगा समेत कई जिलों में वन भूमि पर अवैध निर्माण के मामले सामने आए हैं। इन गतिविधियों के पीछे धर्म प्रचार और मतांतरण का खेल भी चल रहा है। प्रशासन ने जांच में पाया कि कुछ अफसरों की मिलीभगत से सरकारी जमीन की गलत तरीके से बंदोबस्ती करा ली गई।
मंदिर के पास मैदान में बैठे थे 5 लड़के, पुलिस खींचकर लाई थाने; फिर कांड का जब हुआ खुलासा...
झारखंड के जामताड़ा के बेना काली मंदिर के पास से पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। ये ठग नीयर बाय एप के जरिए लोगों को 1000 कैशबैक का झांसा देकर उनके खाते खाली कर देते थे। पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल 14 सिम कार्ड और एक बाइक जब्त की है। चार आरोपी फरार हैं।
साहिबगंज में मतदाता सूची में बांग्लादेशी घुसपैठ की गवाही, पिता से पहले हो गया पुत्र का जन्म
साहिबगंज जिले में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। प्रशासन ने जांच शुरू की लेकिन एक भी घुसपैठिया चिह्नित नहीं किया गया। इस बीच भाजपा के पूर्व जिला मंत्री ने कुछ संदिग्ध नामों की सूची उपायुक्त को सौंपी है।
उत्तराखंड के कृषि मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, कैबिनेट के निर्णय के बाद कोर्ट सुनाएगी फैसला
आरटीआइ कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश नेगी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) मनीष मिश्रा की अदालत में एक प्रार्थना-पत्र दिया था। वहीं न्यायालय ने उत्तराखंड मंत्री परिषद से इस मामले में फैसला लेने और आठ अक्टूबर तक न्यायालय को अवगत कराने का आग्रह किया है।
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी पर लगे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप के मामले में विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) मनीष मिश्रा की अदालत ने मंत्री परिषद ने निर्णय लेने को कहा है।
दुष्कर्म पीड़िता की धमकी, '24 घंटे के भीतर मुकेश बाेरा को गिरफ्तार करो, वरना कर लूंगी आत्मदाह'
मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म करने वाली महिला ने 24 घंटे में बोरा व उसके चालक कमल की गिरफ्तारी नही होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उसने बताया कि मुकेश बोरा ने नौकरी देने का झांसा देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने मेरी नाबालिग बेटी के साथ भी कई बार छेड़खानी की। जिसके बाद मुझे आवाज उठानी पड़ी
आज देहरादून और नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी, चमोली में पहाड़ के मलबे में दबा वाहन
उत्तराखंड में मानसून की बारिश जारी है। मंगलवार दोपहर बाद देहरादून और मसूरी में दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून नैनीताल चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।
देहरादून। प्रदेशभर में मानसून की वर्षा जारी है। बुधवार को देहरादून के अलावा नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जनपदाें में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
औचक निरीक्षण करने पुलिस मुख्यालय पहुंचे CM Dhami, अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मुख्यालय पंहुचकर सभी कार्यालयों व अनुभागों का औचक निरीक्षण किया व वहां की कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से केसों की प्रगति के बारे पूछा। मुख्यमंत्री के अचानक मुख्यालय पहुंचने पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के होश उड़ गए।