Skip to main content

आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप को CBI ने क्यों दबोचा, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन, गिरफ्तार 3 और साथी कौन?

आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को सीबीआई ने लंबी पूछताछ और पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीन अन्य साथियों को भी अरेस्ट किया गया है। 24 अगस्त को सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया था। इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की एसआईटी ने मामले की जांच शुरू की थी।

कोलकाता कांड पर टीएमसी नेताओं के बिगड़े बोल, अब अभिषेक बनर्जी ने दी सलाह; सोशल मीडिया पर लिखा संदेश

कोलकाता में महिला डॉक्टर हत्याकांड में तृणमूल कांग्रेस अपने नेताओं के बिगड़े बोल से बैकफुट पर है। पार्टी ने पीड़िता के पिता से अपनी गलती मानी। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सभी नेताओं से गलत बयानबाजी न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सभी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है।

बंगाल में रेप विरोधी 'अपराजिता' विधेयक पेश, 10 दिन में दोषियों को फांसी की सजा का प्रावधान

पश्चिम बंगाल सरकार ने विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन दुष्कर्म विरोधी अपराजिता विधेयक को सदन में पेश किया। भाजपा विधायकों ने भी विधेयक का समर्थन किया। विधेयक में 10 दिनों में दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा देने का प्रावधान है। इस विधेयक का अपराजिता वीमेन एंड चाइल्ड (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून व संशोधन) बिल 2024 नाम है।

Cloud Burst in Jammu Kashmir: बनिहाल में फटा बादल, अचानक आए बाढ़ की चपेट में एक की मौत; बचाव में जुटा प्रशासन

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सोमवार शाम बादल फटने से बनकूट नाले में बाढ़ आ गई। बनकूट नाले का जलस्तर बढ़ने पर नाले के किनारे पर बनाए जा रहे स्टेडियम के अंदर पानी व मलबा पहुंच गया। जिसकी चपेट में आने से एक मजूर की मौत हो गई। रामबन प्रशासन की तरफ से लोगों की मदद के लिए टीमों को मौके पर रवाना किया गया है।

उधमपुर। रामबन के राजगढ़ में 26 अगस्त को बादल फटने के बाद आई तबाही से अभी लोगों को राहत नहीं मिली थी कि रामबन के सब डिविजन बनिहाल में सोमवार शाम को बादल फटने पर बनकूट नाले में बाढ़ आ गई ।

हिमाचल में गहराया वेतन ओर पेंशन का संकट, दो तारीख को भी नहीं आई सैलरी; जानें कितने दिन और करना होगा इंतजार

हिमाचल प्रदेश इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का वेतन और पेंशन सितंबर महीने की दो तारीख को भी नहीं मिला। उम्मीद है कि केंद्र सरकार से राजस्व घाटा अनुदान की 490 करोड़ रुपये मिलने के बाद ही वेतन और पेंशन का भुगतान होगा। इससे पहले राज्य में ऐसी स्थिति नहीं आई थी।

शिमला। आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर को इस बार माह की दो तारीख को भी वेतन-पेंशन नहीं मिले। अब केंद्र सरकार से राजस्व घाटा अनुदान की 490 करोड़ रुपये की मासिक किस्त मिलने के बाद ही वेतन का भुगतान होगा।

Baba Mahakal की सवारी से 'शाही' शब्द हटाने को मिला मोहन सरकार का साथ, ढूंढा जा रहा नया नाम

उज्जैन सहित मध्य प्रदेश का सनातनी समाज इस मुद्दे पर एकजुट है और मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखने को लेकर विमर्श शुरू हो गया है। इसमें न केवल इस्लामिक और सामंतवादी गंध वाले शब्द शाही सवारी को हटाने की मांग की जाएगी बल्कि संस्कृत के पांच व हिंदी के पांच नए नाम भी सुझाए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

दतेवाड़ा व बीजापुर जिले में आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खात्मे का अभियान अभी भी जारी है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पश्चिम बस्तर डिवीजन के नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिलने पर सर्च अभियान चलाया गया जिसमें 9 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।