Skip to main content

Vande Bharat Express: टाटा नगर को 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस की मिलेगी सौगात, रूट देखकर बिहार के लोग भी हो जाएंगे खुश

बिहार झारखंड और ओडिशा के रेल यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। टाटानगर को पीएम मोदी की तरफ से 2 सितंबर को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। वहीं चाईबासा रूट के लिए यह पहली प्रीमियम ट्रेन होगी। जल्द ही रेलवे बोर्ड से इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। इसके बाद यात्री कम समय में सफर तय कर लेंगे। 

नौकरी के नाम पर मौत बांट रही सरकार', झारखंड में BJP नेता अमर बाउरी का करारा हमला; CM हेमंत से कर दी बड़ी मांग

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता अमर बाउरी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने सिपाही की दौड़ में जान गंवाने वाले युवाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर मौत बांट रही है। भाजपा के नए बयान से सियासत तेज होने की उम्मीद है।

मेदिनीनगर (पलामू)। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने सोमवार को पलामू में कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान के कारण राज्य के युवा अपनी जान गंवा रहें हैं। इसका खामियाजा राज्य सरकार को भुगतना पड़ेगा।

Hemant Soren: हेमंत सोरेन अचानक पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी से की मुलाकात; कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों की हिस्सेदारी पर प्रथम दौर की बातचीत की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा राजनीतिक हालात पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होने की बात सामने आ रही है।

उत्तराखंड के इन इलाकों में गरजेगा बुलडोजर, रेलवे व जिला प्रशासन आज करेगा कार्रवाई

उत्तराखंड की ताज़ा खबर देहरादून रेलवे स्टेशन पर अवैध टेंपो-ऑटो स्टैंड और अतिक्रमण के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई हो सकती है। रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। अवैध रेहड़ी और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई होगी। यात्रियों को होने वाली परेशानी और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार, घर में खेल रहे बच्चे को बनाया था शिकार

उत्तराखंड के कोटद्वार में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार। 19 अगस्त की रात को ग्राम कोटा में एक बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला था। वन विभाग की टीम ने सोमवार रात गुलदार को ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ लिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी पवन नेगी ने बताया कि सोमवार रात करीब पौने नौ बजे ग्राम कोटा में गुलदार को ट्रैंक्यूलाइज कर दिया गया।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रचार में जुटेंगे सीएम धामी, स्टार प्रचारक की भूमिका में आएंगे नजर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा संगठन ने उनसे तीन दिन का समय देने का अनुरोध किया है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र भेजा है। धामी ने समान नागरिक संहिता सख्त नकलरोधी कानून मतांतरण और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

कार्बेट सफारी मामले में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से 12 घंटे तक ED ने की पूछताछ, 2023 में CBI ने दर्ज किया था मुकदमा

कार्बेट टाइगर रिजर्व में पेड़ों के अवैध कटान और निर्माण मामले में भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार में वन मंत्री रहे हरक सिंह रावत से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 12 घंटे पूछताछ की। ईडी ने प्रकरण के संबंध में कई सवाल पूछे। इससे पहले भी ईडी हरक सिंह को कई बार तलब कर चुकी है। सीबीआई ने भी हरक सिंह से पूछताछ की थी।