Skip to main content

'अपराधियों की शरणगाह न बने उत्तराखंड', लव जिहाद व मतांतरण को लेकर सीएम धामी ने जारी किए निर्देश

उत्तराखंड में लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानून होने के बाद भी रोक नहीं लग रही है जो चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अन्य प्रदेशों के अपराधियों की शरणगाह न बने।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतांतरण, लव जिहाद जैसे प्रकरणों में कानून होने के बाद भी रोक नहीं लगने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ऐसे प्रकरणों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

किशोरी से अश्लील हरकत के विरोध में उत्तराखंड में बवाल, आरोपी को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने दिया जबरदस्त आइडिया

उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में एक किशोरी से अश्लील हरकत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी बवाल थम नहीं रहा है। सोमवार को नंदानगर से लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर तक बाजार बंद रहे और प्रदर्शन हुए। स्थानीय निवासियों ने जुलूस निकालकर हंगामा भी किया। इस घटना के विरोध में गोपेश्वर में प्रदर्शनकारियों ने कुछ दुकानें खुली मिलने पर उनका सामान बाहर फेंक दिया।

Haryana Election 2024: हरियाणा में ब्राह्मणों और वैश्यों को साधने में जुटी भाजपा, टिकटों में दिखाएगी दरियादिली

हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीसरी बार सत्ता पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी कोशिश कर रही है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की नजर प्रदेश के ब्राह्मण और वैश्य वोटों पर रहेगा। इसके भाजपा टिकट बंटवारे में भी दरियादिली दिखा सकती है। बता दें कि प्रदेश में 12 प्रतिशत ब्राह्मण वोट है जो जीत- हार में अहम भूमिका निभा सकता है।

वर्ल्ड कप को लेकर छलका मोहम्मद शमी का दर्द, रोहित-राहुल पर कसा तंज, कहा- 'मौका दोगे तभी परफॉर्म कर पाऊंगा'

मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप-2023 में दमदार गेंदबाजी की थी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। शमी इस टूर्नामेंट में टीम की पहली च्वाइस नहीं थे। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उन्हें मौका मिला था। इस सफर को लेकर शमी ने कहा कि जब मौका मिलेगा तभी वह परफॉर्म कर पाएंगे नहीं तो पानी ही पिला सकते हैं।

Haryana Election: कांग्रेस ने तय किए 34 उम्मीदवार, 22 मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल; इन सीटों पर फंसा है पेंच

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के 34 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गया है। हरियाणा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की छह दिन चली बैठकों के बाद इन नामों पर सहमति बन पाई है। समलखा और महेंद्रगढ़ सीट पर टिकट को लेकर पेंच फंसा हुआ है। दीपक बाबरिया ने कहा मंगलवार को सभी 90 सीटों के उम्मीदवार तय हो जाएंगे। 

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की छह दिन चली बैठकों के बाद सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्य की 34 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इनमें 22 मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं।

AAP और कांग्रेस में हो सकता है गठबंधन, राहुल गांधी ने नेताओं से की चर्चा; विनेश फोगाट पर भी जल्द खत्म होगा सस्पेंस

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आईएनडीआईए के एक साथ चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने के बारे में भी जल्द स्पष्ट करने को कहा।

Haryana Election 2024: रामदास अठावले की पार्टी ने बढ़ाई BJP की टेंशन, चुनाव लड़ने के लिए मांगी ये दो आरक्षित सीटें

हरियाणा में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भाजपा से दो सीटों की मांग की है। आरपीआई (ए) हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली ने कहा कि अगर भाजपा सीटें नहीं देगी तो पार्टी 8-10 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी।

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की अगुवाई वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। आरपीआई (अठावले) ने भाजपा से दो सीटों की मांग की है।