गुजरात के करीब अरब सागर में बड़ा हादसा, Indian Coast Guard का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दो पायलट लापता
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के एक हेलीकॉप्टर को पोरबंदर तट के पास अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा मिल गया है। हेलीकॉप्टर में 4 क्रू मेंबर सवार थे जिसमें से एक चालक दल को बचा लिया गया है और शेष तीन चालक दल की तलाश जारी है। इसके दो पायलट भी लापता हैं।
पोरबंदर। गुजरात के करीब अरब सागर में एक बड़ा हादसा हुआ है। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के एक हेलीकॉप्टर को पोरबंदर तट के पास अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा मिल गया है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा नाम कमाएंगे। कारोबार में आपको लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले दंगाइयों के सामने रगड़ते थे नाक', मुरादाबाद में CM योगी का सपा पर हमला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग 2017 से पहले दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपनी सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और कहा कि अगले दो वर्ष में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
Modi Cabinet ने रेल यात्रियों को दे दी बड़ी खुशखबरी, MP-महाराष्ट्र के 6 जिलों से गुजरेगी ट्रेन
Modi Cabinet New Rail Line केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र के बीच नई रेल लाइन के बारे में बताया कि यह मल्टी-माडल कनेक्टिविटी के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसके पूरा हो जाने के बाद महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित उज्जैन एवं इंदौर के टूरिस्ट एवं कई धार्मिक स्थलों में आवागमन आसान हो जाएगा।
पंजाब छोड़कर कनाडा क्यों गए सिंगर AP Dhillon, लॉरेंस बिश्नोई से क्या है दुश्मनी?
पंजाबी-कैनेडियन सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर में फायरिंग का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इससे पहले पंजाबी एक्टर व सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर भी ऐसी ही वारदात हुई थी। एपी ढिल्लों का पंजाब और पंजाब के लोगों के साथ काफी खास कनेक्शन रहा है। उनके कनाडा जाने के पीछे की वजह भी काफी रोचक रही है।
क्या झामुमो ने Champai Soren को कहा 'इम्पोर्टेड'? असम सीएम Himanta Biswa Sarma पर भी लगाया बड़ा आरोप
JMM ने दावा किया है कि भाजपा के आयातित नेता हेमंत की लोकप्रियता से बेचैन हैं। झामुमो ने बिना नाम लिए चंपई और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर भी निशाना साधा। झामुमो नेता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को अब झामुमो की ताकत का अंदाजा लग चुका है। विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथी दलों के साथ सीटों पर जल्द फैसला होगा।
Kamya Punjabi का दावा! टीवी इंडस्ट्री में नहीं होता कोई यौन शोषण, सबकुछ आपसी सहमति से होता है
जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा हुआ है। कई एक्ट्रेसेज सामने आईं और उन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण पर बात की। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सबसे सुरक्षित बताया और कहा कि आपकी मर्जी के बगैर आपको कोई नहीं छू सकता। ये इंडस्ट्री कास्टिंग काउच के मामले में भी ऐसी नहीं है।