मैं सुरक्षित हूं', AP Dhillon ने कनाडा वाले घर पर हुई फायरिंग के बाद किया पहला पोस्ट
Salman Khan के मुंबई स्थित फायरिंग के बाद एक और सेलिब्रिटी के घर पर फायरिंग हुई है। हाल ही में एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के कनाडा वाले घर पर शॉट फायर हुआ जिसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई। फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि अब वह कैसे हैं।
इंडो-कैनेडियन सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर हुई फायरिंग ने हर किसी को चौंका दिया है। रविवार की रात सिंगर के कनाडा में स्थित घर पर फायरिंग हुई जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में शामिल रोहित गोदारा ने ली है। फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों का इसको लेकर पहला रिएक्शन सामने आया है।
Meerut News: JE के बेटी का अपहरण कर मांगी फिरौती, एनकाउंटर दो बदमाशाें को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
जल निगम के कर्मचारी और जेई के पूर्व चालक ने मिलकर रची थी अपहरण की पटकथा। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है कांबिंग के दौरान तीसरे बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व चालक को एक साल पहले 50 हजार की चोरी के आरोप में नौकरी से निकाल दिया था। बदमाशाें ने पुलिस का शिकंजा कसने पर पकड़ छोड़ दी थी।
मेरठ। जल निगम के अवर अभियंता महबूब से मोटी रकम वसूलने के लिए बेटी मायशा को अगवा किया था। जेई के पूर्व चालक आकाश ने अपने साले अजय और दोस्त राजू के साथ मिलकर अपहरण की प्लानिंग की थी। राजू भी जल निगम में जेई की कार का चालक है।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए आई बहुत बुरी खबर, कप्तान जोस बटलर का खेलना मुश्किल, टी20 ब्लास्ट से हुए बाहर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को इसी महीने इंग्लैंड का दौरा करना है जहां तीन मैचों की टी20 सीरीज के अलावा पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज से पहले मेजबान इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। टीम के कप्तान जोस बटलर चोटिल हो गए हैं और उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेलना संदिग्ध लग रहा है।
इंग्लैंड को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले उसके लिए अच्छी खबर नहीं आई है। इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान जोस बटलर चोटिल हो गए हैं। इस चोट के कारण वह टी20 ब्लास्ट से बाहर हो गए हैं। बटलर को पिंडली में चोट है।
Monkey Box: मंकी पॉक्स को लेकर बिहार में अलर्ट, दो एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की लगाई गई ड्यूटी
अफ्रीका से होते हुए पाकिस्तान बांग्लादेश व थाईलैंड जैसे देशों में संक्रामक मंकी पॉक्स के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी। मंगलवार से पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट व गया के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। दोनों एयरपोर्ट पर बैनर के साथ मे आई हेल्प यू डेस्क लगाकर चिकित्साकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है
RPSC RAS 2024: राजस्थान आरएएस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, तहसीलदार, डीएसपी सहित अन्य पदों के लिए आवेदन 19 सितंबर से
राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वर्ष कुल 733 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2024 तक पूरी की जाएगी। अभ्यर्थी एप्लीकेशन शुरू होते ही ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।
J&K Election: 'राम माधव सम्पर्क में हैं', उमर अब्दुल्ला ने PDP पर लगाया आरोप; महबूबा बोलीं- अपने भीतर झांकना चाहिए
जम्मू-विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू हो गया है। राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री एक दूसरे को भाजपा का एजेंट साबित करने लगे है। नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी पर भाजपा नेता राम माधव के सम्पर्क में होने का आरोप लगया। महबूबा मुफ्ती ने भी कहा कि नेकां ने ही सबसे पहले भाजपा के साथ समझौता किया था।
शराब नीति घोटाला: केजरीवाल की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन, CBI की चौथी चार्जशीट पर भी होगी सुनवाई
आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत का आज आखिरी दिन है। सीबीआई आज मंगलवार को दिल्ली सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर उनकी हिरासत बढ़ाए जाने की अपील करेगी। इसी मामले में सीबीआई की ओर से दायर चौथे आरोप पत्र पर भी आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी।