Skip to main content

RRB NTPC 2024 Notification OUT: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती आवेदन 14 सितंबर से, 11558 पदों पर होंगी नियुक्तियां

RRB NTPC 2024 Notification OUT आरआरबी की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। भर्ती के माध्यम से कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

PPF Sukanya Interest Rate: एक से अधिक पीपीएफ, सुकन्या खाते पर मिलेगा साधारण ब्याज; निवेशकों को हो सकता है नुकसान

पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि खाते पर अब एक से अधिक खाते होने पर सामान्य ब्याज दर ही मिलेगी। परिपक्वता पर केवल एक खाते पर ही अधिकतम ब्याज का लाभ मिलेगा। 1 अक्टूबर से लागू होने वाली इस नई व्यवस्था से निवेशकों को निराशा हो सकती है। वहीं बड़ी बचत योजनाओं का भी एक से अधिक खाता खुलवा रखा है तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। 

पटना। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), सुकन्या समृद्धि खाता (एसएसए), महिला सम्मान योजना का एक से अधिक खाता होने पर सामान्य ब्याज दर का ही लाभ मिल सकेगा। परिपक्वता के समय एक खाता पर ही अधिकतम ब्याज का लाभ उठा सकेंगे।

Ahmedabad Doctor Strike: अहमदाबाद में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार से की ये मांग

गुजरात के अहमदाबाद सिविल अस्पताल के लगभग 1200 रेजिडेंट डॉक्टर भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अधिकारियों की तरफ से हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था करने के बावजूद सेवाएं प्रभावित हुईं मरीजों और परिजनों ने असवारा स्थित सुविधा केंद्र में लंबे इंतजार की शिकायत की। रेजिडेंट डॉक्टरों के अनुसार जब तक कोई समाधान नहीं मिल जाता है वे हड़ताल पर रहेंगे।

Who is Nitesh Kumar? IIT ग्रेजुएट ने पेरिस में लहराया परचम, भारत को पैरालंपिक्‍स में दिलाया गोल्‍ड मेडल

भारत के नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्‍स 2024 में गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। नितेश कुमार ने बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्‍स में एसएल3 वर्ग के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को मात देकर गोल्‍ड मेडल जीता। नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्‍स में भारत के लिए बैडमिंटन में पहला मेडल भी जीता। पता हो कि नितेश कुमार आईआईटी मंडी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।

भारत के नितेश कुमार ने पेरिस पैरालंपिक्‍स 2024 में गोल्‍ड मेडल जीत लिया। नितेश कुमार ने सोमवार को बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्‍स के एसएल3 वर्ग के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को मात देकर गोल्‍ड मेडल जीता।

West Bengal: 10 दिन के अंदर फांसी, मदद करने पर पांच साल की कैद; दुष्कर्मियों के लिए ममता सरकार के नए बिल में क्या है खास?

कोलकाता दुष्कर्म और हत्याकांड को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच बंगाल की ममता सरकार दुष्कर्मियों को सख्त सजा दिलाने के लिए नया विधेयक लेकर आ रही है। राज्य सरकार की ओर से इस विधेयक को मंगलवार को बंगाल विधानसभा में पेश किया जाएगा। सदन से पारित कराने के बाद बिल राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। जानिए इस बिल में क्या है खास। 

कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के मद्देनजर बंगाल सरकार विधानसभा के विशेष सत्र में दुष्कर्म के मामलों में फांसी की सजा सुनिश्चित करने के लिए संशोधन विधेयक लाने जा रही है।

SC On Caste Census: जाति जनगणना पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब केंद्र सरकार के पाले में गेंद

जातिगत जनगणना का मुद्दा पूरे देश में विपक्ष उठा रहा है। अब इसे लेकर दाखिल एक याचिका पर विचार करने से देश की शीर्ष अदालत ने इंकार कर दिया है। पी. प्रसाद नायडू ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसमें सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना कराने की मांग की गई थी। हालांकि अदालत की अनुमति के बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली।

Paris Paralympics 2024: नितेश कुमार ने बैडमिंटन में भारत को दिलाया गोल्‍ड मेडल, फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डैनियल बेथेल को रौंदा

पेरिस पैरालंपिक 2024 के 5वें दिन योगेश कथूनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्‍वर मेडल जीता। इसके कुछ समय बाद ही भारत की मेडल टेली में इजाफा हुआ। बैडमिंटन प्‍लेयर नितेश कुमार ने मेंस एकल SL3 में गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में यह भारत का 9वां और दूसरा गोल्‍ड मेडल है। इससे पहले अवनि लेखरा ने गोल्‍ड मेडल पर निशाना लगाया था।