ईडी की उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में छापेमारी, 95 लाख के गहने किए गब्त; करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड में रजिस्ट्री धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आरोपितों के ठिकानों से 24.50 लाख रुपये की नकदी सीज की है और बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। इसके साथ ही 58.80 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।
केदारनाथ धाम के पास अगस्ता 119 हेलीकॉप्टर हुआ था क्रैश, एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने शुरू की जांच
केदारनाथ में खराब हेलीकॉप्टर अगस्ता 119 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयर इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो डीजीसीए और यूकाडा की आठ सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने हेलीकॉप्टर को हुए नुकसान की जानकारी ली और इंश्योरेंस कंपनी ने भी मौका मुआयना किया। एक सप्ताह के भीतर क्षतिग्रस्त मलबे को संबंधित कंपनी उठाएगी। बताया जा रहा है उस संतुलन बिगड़ने के कारण हेलीकॉप्टर को ड्राप करना पड़ा था।
सोमवती अमावस्या पर हरकी पौड़ी पर उमड़ी भीड़, तड़के से ही स्नान करने को पहुंच रहे श्रद्धालु
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन पितरों का श्राद्ध तर्पण और पिंडदान के कार्य भी किए जाते हैं।
रेलवे स्टेशन पर खड़ी होकर अश्लील इशारे कर रही थी पांच महिलाएं, पुलिस के आते ही बदल गया नजारा
रेलवे स्टेशन पर खड़ी होकर अश्लील इशारे कर रही थी पांच महिलाएं, पुलिस के आते ही बदल गया नजारा
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर पांच महिलाओं को अश्लील इशारे करने और जिस्मफरोशी के लिए लोगों को आकर्षित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं रेलवे स्टेशन के बाहर रुपयों के लेन-देन को लेकर आपस में बहस और धक्का-मुक्की कर रही हैं।
Gurugram News: बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर FASTag सिस्टम चालू, एक मिनट में निकल रहे 15 वाहन
बंधवाड़ी टोल प्लाजा से गुजरने वाले लाखों लोगों को लंबे समय से फास्टैग सिस्टम के चालू होने का इंतजार था। अब लोगों में खुशी है कि सिस्टम चालू कर दिया गया। इससे अब ट्रैफिक का दबाव नहीं झेलना होगा। पैसे खर्च करने से लोग नहीं हिचकते हैं बशर्ते कि सुविधाएं बेहतर हो। रविवार को भी ट्रैफिक का दबाव कम नहीं रहता था।
गुरुग्राम। बंधवाड़ी टोल प्लाजा का फास्टैग सिस्टम शनिवार देर रात 12 बजे से चालू हो गया। इसके बाद से लेकर रविवार पूरे दिन एक बार भी टोल प्लाजा के दोनों तरफ ट्रैफिक का दबाव नहीं बना।
Haryana Election 2024: दुष्यंत चौटाला उचाना से तो दिग्विजय डबवाली से ठोंकेंगे ताल, मां नैना नहीं लड़ेंगीं चुनाव
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जननायक जनता पार्टी भी अब उम्मीदवारों की घोषणा के लिए सक्रिय हो गई है। सिरसा में जजपा की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक होगी। माना जा रहा है कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना तो वहीं दिग्विजय चौटाला डबवाली से चुनाव लड़ सकते है। नैना चौटाला के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है।
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से पहले बिखराव का शिकार हो चुकी जननायक जनता पार्टी संभलने को तैयार है। जजपा के राजनीतिक मामलों की सोमवार को होने वाली बैठक में डेढ़ दर्जन उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है।
धोनी को कोसने वाले युवराज के पिता ने कपिल देव की भी नहीं छोड़ा, जमकर सुनाई खरी खोटी, ट्रॉफियों का किया बखान
भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज ने देश को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव पर हमला बोला है। युवराज के पिता योगराज ने कहा है कि कपिल देव के पास सिर्फ एक ट्रॉफी है जबकि युवराज सिंह के पास उनसे ज्यादा हैं। युवराज 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।