धोनी को कोसने वाले युवराज के पिता ने कपिल देव की भी नहीं छोड़ा, जमकर सुनाई खरी खोटी, ट्रॉफियों का किया बखान
भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज ने देश को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव पर हमला बोला है। युवराज के पिता योगराज ने कहा है कि कपिल देव के पास सिर्फ एक ट्रॉफी है जबकि युवराज सिंह के पास उनसे ज्यादा हैं। युवराज 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
Haryana Election: आज भाजपा में शामिल होंगे JJP विधायक देवेंद्र बबली, मनोहर लाल ने साफ किया एंट्री का रास्ता
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं का एक-दूसरे पार्टियों में पाला बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज टोहाना से जजपा के विधायक देवेंद्र बबली भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कयास लगाते जा रहे हैं कि देवेंद्र बबली का भाजपा जाने का रास्ता पूर्व सीएम मनोहर लाल ने साफ किया है।
Haryana Election 2024: जेल अधीक्षक का पद छोड़ राजनीति में एंट्री करेंगे सुनील सांगवान, भाजपा की लेंगे सदस्यता
भौंडसी जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत सुनील सांगवान (Sunil Sangwan) आज भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने जेल अधीक्षक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति (वीआरएस) लेकर राजनीति में एंट्री लेने जा रहे हैं। सुनील सांगवान के भाजपा में शामिल होने को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी मजबूत होती है।
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व राजस्व एवं सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे सुनील सांगवान अब उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे। भौंडसी (गुरुग्राम) जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत सुनील सांगवान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बेटी होना तो गुनाह नहीं, फतेहगढ़ साहिब में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना, पार्क में मिली 7 दिन की नवजात
फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद में एक 7 दिन की नवजात बच्ची पार्क में बिलखती मिली। पार्क में टहल रहे लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनकर नजदीक जाकर देखा तो एक बच्ची कपड़ों में लिपटे हुई मिली। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। पुलिस ने अस्पताल में बच्ची का चेकअप कराया तो बच्ची बिल्कुल स्वस्थ थी।
फतेहगढ़ साहिब। मां नौ माह तक तुम्हारी कोख में हर पल तुम्हें अनुभूत किया। जब आपने अपने पेट पर हाथ फेरा तो स्पर्श मेरे शरीर तक पहुंचा। आपने खाना खाया तो मेरी भूख मिटी। आपकी सांसों से मेरी सांसों की डोर बंधी थी। मेरे जरा सी तकलीफ पर आपका चैन छिन जाता।
'मुझे गिरफ्तार करने मेरे घर पहुंची ED की टीम', AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का दावा
आम आदमी पार्टी के विधायक Amanatullah Khan ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची है। अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के घेरे में हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उनके पोस्ट का कोई जवाब नहीं दिया है।
JNU में अगले सेमेस्टर के रजिस्ट्रेशन अटके, प्रदर्शन में शामिल होने पर 70 से ज्यादा छात्रों पर लगा है जुर्माना
जेएनयू के एक अधिकारी ने कहा कि सामूहिक तौर पर जुर्माना हटाने की प्रक्रिया संभव नहीं है। छात्रों को व्यक्तिगत माफीनामा लिखकर देना होगा। उसके बाद ही जुर्माना हटाया जा सकेगा। जेएनयू के रेक्टर प्रो. ब्रजेश पांडेय ने कहा कि जुर्माने हटाने को लेकर कुलपति से उनकी चर्चा नहीं हुई है। चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा।
अगले दो महीने में खत्म होगी दिल्ली में वाहनों को खड़ी करने की समस्या, बनेगी 15 नई पार्किंग; MCD की तैयारी पूरी
अगले दो महीने में खत्म होगी दिल्ली में वाहनों को खड़ी करने की समस्या, बनेगी 15 नई पार्किंग; MCD की तैयारी पूरी
दिल्ली में पार्किंग की समस्या का समाधान जल्द होने वाला है। अगले दो महीनों में 15 नई पार्किंग शुरू हो जाएंगी। एमसीडी ने 99 पार्किंग स्थलों के लिए निविदा आमंत्रित की है जिसमें ये 15 नई पार्किंग साइटें भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर सरफेस पार्किंग हैं जो डीडीए की खाली भूमि या सड़क किनारे खाली पड़े स्थानों पर बनाई जा रही हैं।