Skip to main content

MP Plane Crash: MP के गुना में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट घायल

MP Plane Crash: MP के गुना में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट घायल

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हवाई पट्टी पर एक प्राइवेट विमानन अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो पायलट घायल हो गए। गुना कैंट पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि दो सीट वाला सेसना 152 विमान दोपहर करीब डेढ़ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऐसी आशंका है कि इंजन में खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

झारखंड महिला कांग्रेस ने तैयार किया 3 महीने का एक्शन प्लान, 15 अगस्त के लिए भी बनाई खास रणनीति

 झारखंड महिला कांग्रेस ने तैयार किया 3 महीने का एक्शन प्लान, 15 अगस्त के लिए भी बनाई खास रणनीति

Jharkhand Assembly Elections 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच महिला कांग्रेस ने तीन महीने का एक्शनप्लान तैयार किया है। इसके तहत कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता राज्य सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। इसके साथ ही बूथ लेबल पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कैंपेन चलाएंगी।

झारखंड के कलाकारों के लिए CM हेमंत का बड़ा एलान, लागू की जाएगी विशेष पॉलिसी

 झारखंड के कलाकारों के लिए CM हेमंत का बड़ा एलान, लागू की जाएगी विशेष पॉलिसी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य के कलाकारों के लिए बड़ा एलान किया। सीएम सोरेन ने कहा है कि झारखंड के कलाकारों के लिए राज्य सरकार एक विशेष पॉलिसी को लागू करेगी। इस पॉलिसी से झारखंड के कलाकारों के आर्थिक समस्या उत्पन्न नहीं होगी और साथ ही वे अपनी कला-संस्कृति को समृद्ध भी कर पाएंगे।

 रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य सरकार झारखंड के कलाकारों के लिए विशेष पालिसी लागू करेगी।

देहरादून: सामान लेने कैंटीन गया था फौजी का परिवार, चोरों ने घर पर बोला धावा; उड़ाए नकदी व गहने

Dehradun Crime परिवार सहित कैंटीन गए फौजी के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि चोर कबाड़ी थे जोकि कंधे में थैला लेकर घूम रहे थे। गिरोह में एक महिला भी शामिल होनी बताई जा रही है। चोर घर से नकदी व घने चोरी करके ले गए। चोरी हुए सामान में सोने चांदी के गहने लेपटाप व अन्य सामान शामिल है।

क्या होता है गुरिल्ला युद्ध? इसके जरिए भारत ने चीन को चटाई थी धूल; महाराणा प्रताप और वीर शिवाजी थे इसमें महारथीg

guerrilla War यह छापामारी युद्ध पद्धति है जो इस विधा में निपुण होता है उन्हें गुरिल्ला कहा जाता है। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद 1963 में भारत सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट के अधीन एसएसबी का गठन किया। गुरिल्ला युद्ध के लिए हिमाचल के सराहन और उत्तराखंड के ग्वालदम में प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया। युवतियों को उत्तराखंड के पौड़ी में प्रशिक्षण दिया जाता था।

Sanitary Pads भारतीय रेलवे ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 100 पैड की क्षमता वाली ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है।

Sanitary Pads भारतीय रेलवे ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 100 पैड की क्षमता वाली ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है। इससे महिला यात्रियों को सफर करने में बेहद आसानी होगी। महिला यात्रियों को पीरियड्स में अब तकलीफ नहीं होगी। पीरियड्स के दौरान वे आसानी से फ्री सेनेटरी पैड ले सकती हैं। जिससे उनका सफर आसान होगा।

कुरुक्षेत्र में 14 अगस्त को आशा वर्कर्स करेंगी CM आवास का घेराव, मानदेय न बढ़ाने पर जताई नाराजगी

कुरुक्षेत्र में 14 अगस्त को आशा वर्कर्स करेंगी CM आवास का घेराव, मानदेय न बढ़ाने पर जताई नाराजगी

हरियाणा में आशा वर्कर्स का मानदेय न बढ़ाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बातचीत कर आशा वर्कर्स की मांगों का समाधान नहीं करेगी तो 14 अगस्त को पूरे प्रदेश की 20 हजार आशा वर्कर्स सीएम आवास को घेरेंगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इससे पहले भी वो हिसार में अपनी मांगों को लेकर पत्र दे चुकी हैं।