Skip to main content

सरकारी स्कूल में हेडमास्टर का पावर होगा कम, अब डीएम का चलेगा ऑर्डर; निर्देश जारी

 सरकारी स्कूल में हेडमास्टर का पावर होगा कम, अब डीएम का चलेगा ऑर्डर; निर्देश जारी

Bihar News बिहार के सरकारी स्कूलों में प्रधानाध्यापकों को ठेकेदारी व्यवस्था से मुक्ति दिलाने की तैयारी है। यानी एक तरह से कहा जा सकता है कि प्रधानाध्यापक का पावर थोड़ा कम हो जाएगा। पहले विद्यालय में किसी भी निर्माण कार्य के लिए विद्यालय शिक्षा समिति के खाते में पैसे भेजे जाते थे। जिसमें प्रधानाध्यापक की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती थी। लेकिन अब डीएम के ऑर्डर से टेंडर पास होगा।

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से RJD ने उतारा उम्मीदवार, लालू-तेजस्वी ने गोपी किशन पर जताया भरोसा

 तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से RJD ने उतारा उम्मीदवार, लालू-तेजस्वी ने गोपी किशन पर जताया भरोसा

राजद ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। गोपी किशन इस क्षेत्र से राजद उम्मीदवार होंगे। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी है। राजद प्रमुख लालू यादव के निर्देश पर गोपी किशन को कैंडिडेट घोषित किया गया है। इसमें तेजस्वी यादव ने भी अपनी सहमति दी है।

बेतिया नगर निगम में बवाल, मेयर और नीतीश कुमार के अधिकारी आपस में भिड़े; मुख्य सचिव तक पहुंची बात

बेतिया में महापौर और नगर आयुक्त के बीच लड़ाई अब चरम पर पहुंच गई है। महापौर ने खुलेआम नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मेयर ने मुख्य सचिव को इस संबंध में चिट्ठी लिखी है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर आयुक्त पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अनबन के बीच महापौर ने निर्धारित चार एजेंडों पर बोर्ड की बैठक बुलाने का निर्देश दिया है।

बेतिया। नगर निगम में पिछले कुछ दिनों से सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा। बोर्ड की बैठक बुलाने को लेकर बार- बार पत्राचार हो रहा है।

विंध्याचल में हेलीपोर्ट बनने में आई अड़चन, फाइनल नहीं हो सकी जमीन; शासन से मिल चुका है 3 करोड़

विंध्याचल में हेलीपोर्ट बनने में आई अड़चन, फाइनल नहीं हो सकी जमीन; शासन से मिल चुका है 3 करोड़

मां विंध्यवासिनी के धाम में भक्तों के लिए हेलीपोर्ट बनाने की तैयारी है। हेलीपोर्ट बनने से मां के भक्त देश के कोने-कोने से विंध्यधाम पहुंच सकेंगे। हेलीपोर्ट के निर्माण पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। मां के भक्त चंद मिनटों में विंध्यधाम पहुंच सकेंगे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद भक्त अन्य धाम में भी यात्रा कर सकेंगे।

बलिया में बाढ़ का कहर जारी, 300 घरों में घुसा पानी; प्रशासन भी नहीं ले रही सुध

 बलिया में बाढ़ का कहर जारी, 300 घरों में घुसा पानी; प्रशासन भी नहीं ले रही सुध

Flood In Ballia यूपी के बलिया में कुछ इलाकों में लगभग हर साल यह तबाही होती है लेकिन जिला प्रशासन के लोग इस क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। आलम यह है कि 300 मकानों में पानी प्रवेश करने के बाद लोग दूसरे स्थान डेरा डाले हुए हैं। अभी तक न राहत किट का वितरण किया गया है न दवा या उपचार के आदि के इंतजाम किए गए हैं।

 बलिया:-सुघर छपरा गांव में लल्लन यादव और शंकर यादव के घर में गंगा का जल प्रवेश कर गया है। वह पड़ोस में बने छप्पर में अपना ठिकाना बनाए हैं।

धरनास्थल पर बिगड़ी किसान की तबीयत, इलाज को ले जाते समय मौत- शव रखकर किसानों ने किया प्रदर्शन

 धरनास्थल पर बिगड़ी किसान की तबीयत, इलाज को ले जाते समय मौत- शव रखकर किसानों ने किया प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह समेत तमाम लोग धरना स्थल पर आ गए और मृतक के स्वजन को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग शुरू कर दी। किसानों की भीड़ बढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। तहसीलदार सदर हेमंत कुमार के बाद एसडीएम सदर सुधीर कुमार भी किसानों के बीच पहुंच गए।

कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, हिमाचल में 65 सड़कें बंद; छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी

Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश के शिमला और सिरमौर में बारिश हुई। वहीं रोहतांग शिंकुला और बारालाचा में बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग ने छह जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है। सिरमौर जिला का पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे 707 शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर रहने के आदेश दिए।