Skip to main content

महाराष्ट्र: नंदुरबार में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कूल बस; 2 मासूमों की मौत; कई घायल

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूल बस खाई में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और 50 से अधिक छात्र घायल हो गए। बस में क्षमता से अधिक छात्र सवार थे। दुर्घटना देवगई घाट क्षेत्र के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। प्रशासन घायलों की मदद कर रहा है।

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में मंगलवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई, जहां एक स्कूल बस गहरी खाई में गिर गई। इस घटना दो बच्चों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब बच्चे दीवाली की छुट्टियों के बाद स्कूल लौट रहे थे।

विदेशी मेले में MSME प्रोडक्ट्स बेचने के लिए वित्तीय सहायता देगी योगी सरकार, 1 माह पहले करना होगा आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार MSME क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विदेशी मेलों में उत्पादों की बिक्री पर वित्तीय सहायता देगी। उद्यमियों को मेले से एक महीने पहले आवेदन करना होगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य के MSME उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाना और निर्यात को बढ़ावा देना है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

दिल्ली MCD उपचुनाव: AAP के बाद BJP ने भी घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

दिल्ली भाजपा ने नगर निगम उपचुनाव 2025 के लिए 12 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुंडका, शालीमार बाग, चांदनी चौक समेत कई प्रमुख इलाकों के लिए प्रत्याशियों का चयन किया गया है। भाजपा का लक्ष्य AAP के गढ़ में सेंध लगाना है। पार्टी ने स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को ध्यान में रखकर उम्मीदवार उतारे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने नगर निगम उपचुनाव 2025 के लिए 12 वार्डों में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें, इससे पहले आज ही आम आदमी पार्टी ने अपने 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

रजत जयंती उत्तराखंड: प्रदर्शनी का अवलोकन, लोगों से संवाद, बच्चों को दुलारा

देहरादून समाचार

उत्तराखंड  रजत जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे हैं। 

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे हैं। एफआरआई में मुख्य कार्यक्रम का आयाेजन किया गया है। जहां हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंचे। 

एफआरआई के बाहर और अंदर लोगों का अलग- अंदाज देखने को मिला। कोई झंडे लेकर पहुंचा तो कोई पीएम मोदी का कटआउट लेकर पहुंचा। 

इंस्टाग्राम पर कमेंट विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, दो युवक घायल

फतेहगंज पश्चिमी मुदित प्रताप
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान हुए कमेंट विवाद ने वास्तविक झगड़े का रूप ले लिया। इसमें दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और चाकू चलने से दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के अभिषेक निवासी ठिरिया खेतल व अल्फेज़ निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी तथा दूसरे पक्ष के सुबहान के बीच इंस्टाग्राम पर आपसी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम को विवाद बढ़ गया और हाथापाई के दौरान चाकू चल गया।

यूपी के इस जिले में 442 हेक्टेयर जमीन पर बनेंगी टाउनशिप, ADA ने लिया कब्जा, 380 करोड़ दिया मुआवजा

उत्तर प्रदेश के एक जिले में एडीए 442 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप बनाएगा। इसके लिए एडीए ने 380 करोड़ रुपये का मुआवजा देकर जमीन का अधिग्रहण किया है। इस टाउनशिप के बनने से जिले में विकास होगा, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एडीए इस टाउनशिप को मॉडल टाउनशिप के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखता है।

डिप्रेशन में बुरा हो गया था Vijay Varma का हाल, आमिर खान की बेटी ने की मदद

Vijay Varma On Depression: अभिनेता विजय वर्मा ने अपने पिता के साथ तनावपूर्ण संबंधों क साथ लंबे समय से चले आ रहे इमोशनल स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि आमिर खान की बेटी इरा खान ने उन्हें डिप्रेशन से लड़ने में मदद की।

 एक्टर विजय वर्मा ने हाल ही में अपने जीवन के एक बेहद पर्सनल चैप्टर के बारे में खुलकर बात की। गंभीर डिप्रेशन से उनकी लड़ाई सालों से चल रहा पारिवारिक कलह और उससे उबरने का लंबा सफर। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे आमिर खान की बेटी इरा खान ने उन्हें इससे उबरने में मदद की