Skip to main content

2100 रुपये की पहली किस्त पाकर खिल उठे महिलाओं के चेहरे, 'लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत मिला लाभ

हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये की पहली किस्त मिली, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इस राशि से महिलाएं अपने छोटे-छोटे सपने पूरे करने और आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद कर रही हैं। कुछ इसे अपनी जरूरतों पर खर्च करेंगी, तो कुछ परिवार के लिए खुशियां खरीदेंगी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया और इसे भाजपा सरकार द्वारा अपना वादा पूरा करना बताया।  

Victory Parade: क्या मुंबई में निकलेगी India Women Team की विक्ट्री परेड? BCCI सचिव ने बताया प्लान

BCCI on India Women Team Victory Parade: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला ICC विश्व कप जीता है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि फिलहाल कोई विक्ट्री परेड नहीं होगी, दुबई से लौटने के बाद योजना बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे ICC के सामने एशिया कप ट्रॉफी ना मिलने का मुद्दा उठाएंगे, जो भारतीय पुरुष टीम ने 2025 में जीती थी, लेकिन अभी तक उन्हें ये ट्रॉफी नहीं मिली है।  

नुमाइश देखकर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, मौसी-भांजे की मौत; ननद-भाभी घायल

मुरादाबाद समाचार

मुरादाबाद: पाकबड़ा थानाक्षेत्र में विल्सोनिया इंटर कॉलेज के सामने शनिवार की शाम साढ़े सात बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने नुमाइश देखकर लौट रहे एक परिवार के चार सदस्यों को टक्कर मार दी। चारों हवा में उछल कर सड़क पर गिर गए जिसमें शमीमजहां (45) और उनके भांजे अल्फेज (9) की मौत हो गई जबकि शमीमजहां की बहू आयशा और बेटी मुस्कान घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ईरिक्शे पर पलटी ईंट से भरी ट्रैक्टर- ट्राॅली, दो लोगों की माैत, दो की हालत गंभीर

मुरादाबाद, बिलारी समाचार 

बिलारी में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। उनकी पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त

मुरादाबाद के बिलारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया निकलने के बाद वह बेकाबू होकर सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही ई-रिक्शा सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।