Skip to main content

IND vs AUS: 'फिर से हार गया?' जसप्रीत बुमराह ने सूर्यकुमार यादव के लिए मजे! वीडियो वायरल

पांचवें टी20I मुकाबले में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के एक और टॉस हारने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच मजेदार बातचीत हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

पांचवें टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के एक और टॉस हारने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ मजेदार बातचीत की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में लगातार हो रहा भूस्खलन, मलबे में जीप दबने से दो पर्यटक घायल; 48 घंटे बाद भी मार्ग बंद

कुल्लू जिले के मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन के कारण मणिकर्ण बरशैणी सड़क 48 घंटों से बंद है। मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान एक पर्यटक फिसलकर घायल हो गया, जबकि एक अन्य युवती भी घायल हुई है। वीरवार रात को हुए भूस्खलन से एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने मिट्टी की जांच की मांग की है।

बिहार से ऊर्जा लेकर बंगाल में TMC की परेशानी बढ़ा सकती है AIMIM, बड़े मकसद पर ओवैसी की नजर

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम बिहार के सीमांचल में 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पिछली बार यहां सफलता मिलने के बाद, ओवैसी का लक्ष्य राष्ट्रीय पहचान बनाना है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, ओवैसी की नजर राष्ट्रीय दल का दर्जा पाने पर है। सीमांचल और बंगाल के सामाजिक स्वरूप में समानता है, लेकिन ओवैसी के लिए राह आसान नहीं है, क्योंकि महागठबंधन उन्हें वोट काटने वाली पार्टी बता रहा है।

बरेली:लोकतंत्र सेनानी स्व० ओमप्रकाश आर्य के नाम से महापौर उमेश गौतम ने किया मार्ग का  लोकार्पण

बरेली समाचार

बरेली : हिंदू हृदय सम्राट, लोकतंत्र सेनानी, पूर्व प्रदेश उप प्रमुख शिव सेना स्व ओम प्रकाश आर्य जी के नाम की सड़क का लोकार्पण आज बरेली के महापौर डॉ उमेश गौतम ने किया । इस अवसर पर महापौर ने स्व ओम प्रकाश आर्य जी के संस्मरण लोगों को बताए और उनके मार्ग पर चलने की अपील की । भगवा परिषद और रस्तोगी महासभा काफी समय से स्व आर्य जी के नाम की सड़क की मांग नगर निगम से कर रही थी अब सड़क बनने पर भगवा परिषद और रस्तोगी महासभा के सदस्यों ने महापौर को पुष्प गुच्छ देकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

जब सेट पर गाने की शूटिंग कर रहे थे Akshay Kumar, लड़कियों ने फेंके थे 100 अंडे

किसी एक्टर पर अंडा फेंकना कोई आम बात नहीं है। एक बार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पर एक-दो नहीं बल्कि 100 अंडे फेंके गए थे और वो भी ऐसा लड़कियों ने किया था। इस वाकये के बाद अभिनेता का क्या रिएक्शन था, यह देख कोरियोग्राफर भी दंग थे। चलिए आपको इससे जुड़ा किस्सा बताते हैं। 

अक्षय कुमार जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं तो अपने अभिनय और एनर्जी से दर्शकों का दिल खुश कर देते हैं। 90 के दशक में उन्हें रोमांटिक और एक्शन हीरो के तौर पर जाना जाता था। 2000 के दशक में उन्होंने कॉमेडी के बलबूते दर्शकों का दिल चुराया।

यूपी के 2937 किसानों से 10 करोड़ 57 लाख की क्यों हुई वसूली? सामने आई चौंका देने वाली सच्चाई

बहराइच जिले में 2937 आयकर दाता किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे थे। जांच में खुलासा होने पर कृषि विभाग ने इन किसानों से 10 करोड़ 57 लाख 32 हजार रुपये की वसूली की है। यह राशि सरकार को वापस भेज दी गई है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना 2018 में शुरू हुई थी, जिसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता मिलती है।

बहराइच। जिले में 2937 आयकर दाता किसान सम्मान निधि योजना का लाभ छह वर्षों से ले रहे थे। इसका राजफाश जांच में होने पर सभी किसानों से सम्मान निधि राशि की वसूली कृषि विभाग द्वारा की गई है। इससे करोड़ों रुपये किसानों से वसूल कर सरकार को वापस भेजा गया है।