Skip to main content

अलीगढ़: विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकवादी और बम... अलीगढ़ स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन; हड़कंप के बाद 42 मिनट तक खड़ी

अलीगढ़ समाचार

विक्रमशिला एक्सप्रेस में आतंकवादी और बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया और चेकिंग की गई। सब कुछ सामान्य मिलने पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

भागलपुर से आनंद विहार जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह आतंकवादी और बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई। इससे ट्रेन करीब 42 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। हालांकि चेकिंग में कोई भी आतंकवादी, बम या कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

सारनाथ में चाकू से घायल युवक की अस्पताल में मौत,आरोपी अस्पताल में भर्ती

बनारस समाचार

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सांरग तालाब पहाड़िया इलाके में तीन दिन पहले किराए के कमरे को लेकर हुए विवाद में घायल सुनील विश्वकर्मा की रविवार सुबह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना गुरुवार की शाम की है, जब पूजा के लिए कमरे की सफाई को लेकर दो किरायेदारों में कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दिलीप गुप्ता ने गुस्से में आकर धारदार चाकू से सुनील के पेट में वार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सुनील को पहले पं. दीनदयाल अस्पताल और बाद में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

बरेली:आनंद आश्रम और बड़ा बाग हनुमान मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल, विभाग ने शासन को भेजी कार्ययोजना

बरेली समाचार

बरेली मेें धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आनंद आश्रम व बड़ा बाग हनुमान मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसक कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। 

बरेली में पर्यटन विभाग की ओर से आनंद आश्रम व बड़ा बाग हनुमान मंदिर का चयन पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए किया गया है। कई अन्य धर्मस्थलों पर भी काम कराए जाएंगे। विभाग की ओर से 15.50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। शासन से हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।