Skip to main content

'थोड़ा पीना गुनाह नहीं... शराबबंदी के छोटे मामले खत्म करे सरकार'; मांझी की नीतीश कुमार से डिमांड

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि थोड़ी शराब पीना गुनाह नहीं है। उन्होंने सरकार से छोटे मामलों को चुनाव से पहले खत्म करने का आग्रह किया। मांझी ने पुलिस पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया और एनडीए में सीट बंटवारे पर जल्द बैठक होने की संभावना जताई। उन्होंने राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए पर्याप्त सीटें मांगी।

थोड़ा पीना गुनाह नहीं, शराबबंदी के छोटे मामले खत्म करे सरकार : मांझी

Bihar Voter List 2025: नॉमिनेशन डेट के 10 दिन पहले तक बन सकेंगे मतदाता, ऑनलाइन या बीएलओ से करें संपर्क

बिहार में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हटाने या संशोधन की प्रक्रिया साल भर चलती है। यदि आप विशेष अभियान में आवेदन नहीं कर पाए तो नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन या बीएलओ के माध्यम से फॉर्म भरकर जमा करें। अंतिम सूची 30 सितंबर को प्रकाशित होगी जिसे ईसीआई पोर्टल पर देखा जा सकता है।

'कांग्रेस में कौन है सड़ा आम', मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर भाजपा ने यूं ली चुटकी

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की खराब आम वाली टिप्पणी पर सवाल उठाया कि कांग्रेस में सड़ा आम कौन है। खरगे ने कहा था कि आम की पेटी सड़ने से पहले खराब आमों को हटा देना चाहिए जिसपर पूनावाला ने कहा कि खरगे कभी-कभी सच बोलते हैं। उन्होंने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा खराब प्रदर्शन करने वाले नेताओं की तुलना ''खराब आम'' से करने वाली टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को सवाल किया कि खरगे किसकी बात कर रहे थे

अररिया-गलगलिया रेलखंड का 15 सितंबर को PM Modi करेंगे उद्घाटन, सीमांचल को मिलेगा सीधा लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को गलगलिया-ठाकुरगंज-अररिया रेलखंड का उद्घाटन करेंगे जिससे सीमांचल क्षेत्र में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा। इस नई रेल लाइन से कटिहार-सिलीगुड़ी डीएमयू ट्रेन का परिचालन शुरू होगा जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। इसके साथ ही अन्य पूजा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी जिससे सीमांचल क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा

बैड, गुड.. फॉर्मूले से बढ़ेगी RJD की टेंशन; खरगे-राहुल की बैठक में हो गया निर्णय, पारस और सोरेन पर पिक्चर बाकी

बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि निर्वाचन क्षेत्र आवंटित करते समय जीत की संभावना के लिहाज से अच्छी और बुरी सीटों के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने बिहार के पार्टी नेताओं के साथ बैठक में चुनाव प्रचार घोषणापत्र और उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की।