दिल्ली-बिहार ट्रेन में पकड़ी गई बुर्का पहनी हुई किशोरी, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन का खौफनाक सच
प्रयागराज में महाबोधि एक्सप्रेस से एक किशोरी को उतारा गया जो हनी ट्रैप का शिकार हुई थी। पाकिस्तानी युवक ने उसे पाकिस्तान बुलाने का झांसा दिया था। किशोरी बिहार के नवादा जिले की रहने वाली है और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती एक युवती से हुई जिसने उसे पाकिस्तानी युवक से मिलवाया। खुफिया एजेंसियां मामले की जांच कर रही
प्रयागराज। महाबोधि एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12397) में नई दिल्ली की ओर जा रही जिस किशोरी को प्रयागराज जंक्शन पर शुक्रवार को उतारा गया था, उस मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है।
Instagram पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए रील बना रहे थे पांच दोस्त, बाढ़ के पानी में दो बह गए; तलाश जारी
शाहजहांपुर में फेसबुक फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पांच दोस्त बाढ़ के पानी में रील बना रहे थे। इस दौरान दो युवक नदी में बह गए। एसडीआरएफ उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने रिंग रोड पर आवागमन बंद कर दिया है। युवक वीडियो बनाकर लाइक और कमेंट पाना चाहते थे लेकिन यह जानलेवा साबित हुआ।
शाहजहांपुर। फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फालोअर बढ़ाने के लिए पांच दोस्तों ने अपनी जान खतरे में डाल दी। एक ही बाइक पर सवार होकर घर से दस किमी. दूर रिंग रोड पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंच गए। वहां नहाते हुए वीडियो बनाने लगे। ताकि उन्हें अधिक लाइक व कमेंट मिलें
बिहार में रैयतों के लिए खुशखबरी, भूमि अधिग्रहण मुआवजा पाने के नियमों में किया गया बदलाव
राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अब बाजार मूल्य के आधार पर दिया जाएगा। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पहले खतियान में दर्ज जमीन की किस्म के अनुसार भुगतान होता था जिस पर विवाद हो रहा था। नए नियम से अब रैयतों को उचित मुआवजा मिल सकेगा।
पटना। राष्ट्रीय उच्च पथ के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का भुगतान अब बाजार मूल्य के आधार पर होगा।
कोलकाता में खौफनाक वारदात: 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर दोस्तों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी
कोलकाता में 20 साल की युवती के साथ उसके दो परिचितों ने दुष्कर्म किया। जब बदहवास हालत में युवती घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी दी।शनिवार की रात परिजनों ने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बंगाल में एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामला दक्षिणी कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके का है। यहां रहने वाली एक 20 साल की युवती के साथ उसके दो परिचितों ने दुष्कर्म किया। जब बदहवास हालत में युवती घर पहुंची, तो परिजनों को इसकी जानकारी दी
जेएनयू में पहली बार दिखा तेंदुआ, विश्वविद्यालय ने जारी किया अलर्ट; खिड़की-दरवाजे बंद रखने का निर्देश
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पहली बार तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने पैरों के निशान से इसकी पुष्टि की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को छात्रावास में रहने और जंगलों से दूर रहने की सलाह दी है। सुरक्षा परामर्श जारी किया गया है और वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पहली बार तेंदुआ दिखाई दिया है। फुट प्रिंट से वन विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए में चिराग पासवान की भूमिका पर सस्पेंस: सीट बंटवारे को लेकर क्या है रणनीति?
बिहार में एनडीए गठबंधन के भीतर चिराग पासवान की भूमिका को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। चिराग खुद को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं जबकि एनडीए नीतीश कुमार को आगे कर रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर भी खींचतान है लोजपा (रा) 43 सीटों की मांग कर रही है।
BSP: आकाश आनंद के बाद उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की भी बसपा में वापसी, मायावती ने किया माफ
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ से पहले उनके दामाद आकाश आनंद का भी बसपा से निष्कासन समाप्त कर उनको पार्टी में नंबर दो का दर्जा भी दिया है। अशोक सिद्धार्थ ने सार्वजनिक रूप से बसपा मुखिया से माफी मांगने के साथ अपनी गलती को स्वीकार किया था। उसी के बाद से उनका निष्कासन रद होना तय माना जा रहा था।